मुसीबत बने अस्थाई कूड़ा डलावघर

नगर पंचायत से शिकायतों के बाद भी नहीं रुक रही कर्मियों की मनमानी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 04:07 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 04:07 AM (IST)
मुसीबत बने अस्थाई कूड़ा डलावघर
मुसीबत बने अस्थाई कूड़ा डलावघर

संवाद सूत्र, हाथरस : सादाबाद में कूड़ा निस्तारण सिस्टम न होने के कारण पंचायत कर्मियों द्वारा कूड़ा इधर-उधर डाला जा रहा है। यहां पड़ा कूड़ा सड़ने से उठने वाली बदबू के चलते दुकानदार व स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्षों बीतने के बाद भी नगर पंचायत की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते नगर से उठाया गया कूड़ा सफाई कर्मियों द्वारा कस्बे में कृष्णा टाकीज की पुलिया, मोहल्ला व्यापारियान मोड़, वासुदेव विद्या मंदिर, त्यागी कालोनी गेट, निरंजन बाजार सहित अनेक स्थानों पर ट्रैक्टर ट्राली के जरिये डाल दिया जाता है। यह क्षेत्र अस्थाई कूड़ा डलावघर बनकर रह गए हैं। इसके चलते सबसे अधिक समस्या दुकानदारों को झेलनी पड़ रही है। फैलने लगे हैं संक्रामक रोग

सफाई कर्मी जहां भी खाली स्थान देखते हैं, वहीं कूड़ा डाल देते हैं। इसे लेकर सफाई कर्मियों से स्थानीय लोगों की नोक-झोंक भी होती रहती है। कूड़े के इन ढेरों को बेसहारा जानवर रास्ते में फैला देते हैं। कूड़े के सड़ने से उठने वाली बदबू से इधर से रास्ता गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। इससे क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने लगे हैं। इनका कहना है

- शिकायत करने के बाद भी कूड़ा इधर-उधर डालना बंद नहीं किया गया है। इस गंदगी से उठने वाली बदबू की वजह से दुकानदार अपनी दुकानों पर भी ढंग से नहीं बैठ पाते हैं।

- आलोक गोयल, दुकानदार नगर पंचायत द्वारा कूड़ा डालने की व्यवस्था नगर से दूर करनी चाहिए। बाजार व आबादी क्षेत्र में कूड़ा डालने वालों को सख्ती के साथ निर्देश देकर अस्थाई डलावघर बंद करवाना जरूरी है।

गुड्डू अब्बास, दुकानदार

chat bot
आपका साथी