पांच करोड़ से लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

सूखे व गीले कूड़े को अलग कर सूखे कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा गीले कूड़े से बनेगी खाद।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 12:59 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 12:59 AM (IST)
पांच करोड़ से लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट
पांच करोड़ से लगेगा कूड़ा निस्तारण प्लांट

संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से प्लांट बनाया जाएगा। प्रस्ताव तैयार कराकर नगर पालिका ने शासन को भेज दिया है। स्वीकृत होते ही एक माह के अंदर समस्या का निस्तारण हो जाएगा।

जलेसर रोड पर कूड़े की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका ने करीब पांच करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शासन को भेज दिया है। इसमें कूड़ा प्रबंधन प्लांट लगाया जाएगा। सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। इसके बाद सूखे कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा। गीले कूड़े से खाद बनाकर बेचा जाएगा। इस प्लांट के लगने से शहर में लगने वाले कूड़े ढेर की समस्या दूर हो जाएगी। डंपिग ग्राउंड पर बनेगा सुंदर पार्क

जलेसर रोड पर 55 बीघा से अधिक भूमि पर डंपिग ग्राउंड बना हुआ है। यहां पर पालिका करीब एक करोड़ की लागत से पार्क का निर्माण कराएगी। इसमें ग्रीन बेल्ट व बच्चों के खेलने के मैदान भी बनाए जाएंगे। एक इंटरलॉकिग सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। शहर से रोज निकलता

है करीब 60 टन कूड़ा

शहर में कूड़ा निस्तारण की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका क्षेत्र 27 वार्डों में बंटा है। इससे प्रतिदिन करीब 60 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को डंपिग ग्राउंड पर डालने की व्यवस्था है। इसे ट्रैक्टर ट्राली वाले कभी-कभी सड़क के किनारे डाल कर चले जाते हैं।

दूषित हो रहा वातावरण,

फैल रहे संक्रामक रोग

जलेसर रोड पर दूर-दूर तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां पर पड़ा हुआ यह कूड़ा सड़ने से वातावरण दूषित हो गया है। दूषित वातावरण के चलते इधर से राहगीर व वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो रहा है। मच्छर व अन्य कीटों से संक्रामक रोग का खतरा भी है। इनका कहना है

कूड़े के ढेर लगे होने से यहां चारों ओर वातावरण दूषित हो गया है। अधिकारी आश्वासन देकर चले जाते हैं। कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है।

-प्रवीन भारद्वाज, दुकानदार जलेसर रोड पर कूड़े के ढेर वर्षाें से लगे हुए हैं। शहर का सारा कूड़ा ट्रैक्टर ट्राली से सड़क के सहारे ही फेंक दिया जाता है। मना करने पर लड़ने लगते हैं।

- मनोज शर्मा, स्थानीय निवासी सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर सड़ने से बीमारियां फैल रही हैं। यहां से कूड़ा हटाने को लेकर कई बार आंदोलन हो चुका है। समस्या जस की तस है।

- विकास, निवासी सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू के चलते ग्राहक भी दुकानों पर नहीं आते हैं। पालिका ने यहां पर दुकानों का निर्माण भी शुरू नहीं कराया।

मूलचंद गुप्ता, दुकानदार वर्जन-

जलेसर रोड पर कूड़े को सड़क किनारे नहीं डालने के निर्देश कर्मियों को दिए हैं। कूड़े की समस्या को एक माह के अंदर दूर करा दिया जाएगा। इसके लिए निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है।

-आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हाथरस

chat bot
आपका साथी