गणपति प्रतिमा विसर्जन की रही धूम

धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्दशी पर्व गाजे-बाजे के साथ विदा हुए विघ्नहर्ता।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:47 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 03:47 AM (IST)
गणपति प्रतिमा विसर्जन की रही धूम
गणपति प्रतिमा विसर्जन की रही धूम

संवाद सहयोगी, हाथरस : गणेश चतुर्दशी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। भगवान गणेश की विदाई गाजे-बाजे के साथ की गई। गणेश प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न बाजारों में घुमाने के बाद अबीर, गुलाल उड़ाते हुए भक्त प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए गंगाघाटों, नदी व नहरों की ओर ले गए।

शहर में सासनी गेट, अलीगढ़ रोड, आगरा रोड व शहर में विभिन्न स्थानों से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। रविवार को गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया। मेंडू रोड स्थित द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में सत्यनारायण कथा व हवन का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख व विद्यालय के निदेशक रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, हेमंत कुमार सिंह, अभिषेक भारद्वाज, प्रियांशी, मीना अरोड़ा, संगीता वाष्र्णेय, दीपिका, कुमुद वाष्र्णेय, रश्मि कश्यप, नीतू सिंह मौजूद थीं।

यमुना घाटों पर विसर्जन : सादाबाद में गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का रविवार को धूमधाम से यमुना नदी के घाटों पर विसर्जन किया गया। यह यात्रा गौतम नगर व देहात क्षेत्रों से निकाली गई थी। इसमें अरविद चौधरी,जगमोहन चौधरी, यशकेन्द्र चौधरी, प्रवीन अग्रवाल,राजू चौधरी,देवेश कुमार,ज्ञानदेव शर्मा, सर्वेश शर्मा, तरुण कुमार, वीरेंद्र शर्मा,सुमित शर्मा,निखिल कुमार, संजय गौतम, नीरज कुमार, श्यामसुंदर मौजूद रहे। सिकंदराराऊ में भी भव्य आयोजन

सिकंदराराऊ के बगिया बारहसैनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर शनिवार की रात्रि से ही भजन संध्या एवं छप्पन भोग का आयोजन हुआ। रविवार को नगर व देहात क्षेत्र से गणेश प्रतिमाओं के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गईं। गणेश प्रतिमाओं को गंगाघाटों व बहते हुए जल में विसर्जित किया गया। इसमें आचार्य सुभाष दीक्षित, हिमांशु वाष्र्णेय, तन्नु वाष्र्णेय, पंकज वाष्र्णेय, राधे वाष्र्णेय, आशीष वाष्र्णेय, निशांत वाष्र्णेय, अखिल वाष्र्णेय मौजूद थे। श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं का विसर्जन

सहपऊ कस्बे में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं को बैंडबाजों के साथ श्रद्धापूर्वक गंगा में जाकर विसर्जन किया गया। कस्बे में कई स्थानों पर प्रसादी वितरित की गई। इसमें गोपाल वाष्र्णेय, शिवा भाटिया, जीतू वर्मा सभासद सहयोग रहा।

पुरदिलनगर से भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सोरों, कछला के गंगाघाटों व बहते पानी में किया गया। नगर में शोभायात्रा निकाली गई। अबीर, गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए जाते रहे।

chat bot
आपका साथी