धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा विसर्जन

गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का गुरुवार को जगह-जगह विसर्जन किया गया। धूमधाम से भक्तगण प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:18 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:18 AM (IST)
धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा विसर्जन
धूमधाम से किया गणेश प्रतिमा विसर्जन

जागरण टीम, हाथरस : गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का गुरुवार को जगह-जगह विसर्जन किया गया। धूमधाम से भक्तगण प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले गए।

हाथरस के मुरसान गेट गांधी नगर से गणेश प्रतिमा को रंग और गुलाल उड़ा कर ढोल नगाड़ों के साथ नहर तक ले जाया गया। इस मौके नगर मंत्री भाजपा धीरज कुमार जैन, अमन जैन, जिला मंत्री बीना भाजपा बीना जैन, रौनक वर्मा, प्रथम जैन, अमन वाष्र्णेय भाजपा आईटी सह संयोजक, नकुल गुप्ता, पीयूष वर्मा, रवि वाष्र्णेय, जितेंद्र प्रधान, गौरव वाष्र्णेय, नीलम वर्मा, रामा वर्मा, दिनेश वर्मा, डाली वर्मा, तरुण जैन, प्रवीण जैन, शांति जैन, डोली जैन उपस्थित रहे।

हसायन: कस्बे में श्रीराम सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे गणेश महोत्सव का समापन किया गया। इसमें दाऊजी महाराज के प्रांगण में रखी विशाल मूर्ति का नगर भ्रमण करते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों में मोहल्ला दखल, बहौरन जाटवान, दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर गुलाल उड़ाते हुए भ्रमण कराया गया। सभी श्रद्धालु मूर्तियों को विसर्जन के लिए वाहनों के माध्यम से कछला घाट पर ले गए।

बिसावर : कस्बा में गणेश महोत्सव के सातवें दिन मंदिरों, घरों में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इसमें अरविद चौधरी, जगमोहन चौधरी, देवेश कुमार, ज्ञानदेव शर्मा, सर्वेश कुमार, तरुण कुमार, विशाल कुमार, निखिल कुमार, पप्पू,रामनरेश, तन्नू, संजय गौतम,नीरज कुमार, श्यामसुंदर, सोनू अग्रवाल, सुंदर लाल मौजूद रहे। सह संगठन मंत्री ने रखी अंत्येष्टि स्थल की आधार शिला

़फोटो- 34

संसू, सादाबाद : भाजपा के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गांव मंस्या के अंत्येष्टि स्थल की आधारशिला रखी। यह अंत्येष्टि स्थल ग्राम समाज की करीब साढ़े चार भूमि पर बनाया जाएगा। अंत्येष्टि स्थल ग्राम पंचायत स्तर से बनाया जाएगा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक लहटू ताऊ, प्रीति चौधरी, संजय चेयरमैन, रविकांत अग्रवाल, महेंद्र सिंह आचार्य, भूरा पहलवान, हमवीर सिंह प्रधान, जगविदर चौधरी, ओमवीर सिंह प्रधान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी