छह दिन की हड़ताल के बाद अब आज खुलेगी गल्ला मंडी

21 सितंबर से शुरू हुई हड़ताल से बंद हो गया था कारोबार मंडी में फसल लाने के लिए किसानों से संपर्क में जुटे आढ़ती

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 12:08 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
छह दिन की हड़ताल के बाद अब आज खुलेगी गल्ला मंडी
छह दिन की हड़ताल के बाद अब आज खुलेगी गल्ला मंडी

संवाद सहयोगी, हाथरस : मंडी समिति में पसरा सन्नाटा सोमवार से दूर हो जाएगा। मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर आढ़तियों की छह दिनों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। मंडी में हड़ताल के चलते किसानों की फसलों का भी आना बंद हो गया था।

अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में चली आ रही हड़ताल शनिवार को बंद खत्म हो गई। यह हड़ताल आढ़ती संघ के बैनर तले की गई थी। 21 सितंबर से शुरू होकर 26 सितंबर तक चली थी। हड़ताल के दौरान गल्ला मंडी में आढ़तियों के प्रतिष्ठान बंद होने से किसानों को अपनी फसलें लौटाकर ले जानी पड़ी थीं। मंडी खुलने के बाद छह दिनों से पसरा सन्नाटा भी समाप्त हो जाएगा। इस समय बाजरा, कपास की फसल मंडी में सबसे अधिक आ रही है। कुछ दिनों के बाद धान की फसल भी मंडी में आना शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंडी में फसलों को लाने के लिए आढ़तियों ने किसानों से संपर्क साधने शुरू कर दिए हैं। मंडी सचिव यशपाल सिंह ने बताया कि मंडी में आढ़तियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। मंडी खुलने के बाद अब किसानों की फसलें आने लगेंगी। तो आढ़ती करेंगे आंदोलन

संसू, सासनी : फल एवं सब्जी आढ़ती संघ की बैठक रविवार को अध्यक्ष भोजराज सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि मंडी जिले में अधिक राजस्व देती है। पानी की निकासी नहीं होने से मंडी में हर समय जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसमें कालोनियों का पानी आने से यह समस्या बनी हुई है। इससे मंडी आने वाले किसान व व्यापारियों को काफी दिक्कतें होती हैं। आढ़तिया संघ ने चेतावनी दी है कि उक्त समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर आढ़ती आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संचालन रूपकिशोर गुप्ता ने किया। बैठक में राजेश कुमार, बब्बू, संतोष कुमार, विमल, प्रेमपाल सिंह, विनय कुमार, निषाद, सकील खां, सतीश चंद्र गुप्ता, पिकी गुप्ता, राजेश कुशवाह, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी