मुफ्त पानी और सस्ते लोन से अन्नदाता की बढ़ेगी आमदनी

बजट में 1100 करोड़ रुपये का प्रावधान नहरों के लिए 700 करोड़ रुपये भी शामिल।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 01:28 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 01:28 AM (IST)
मुफ्त पानी और सस्ते लोन से अन्नदाता की बढ़ेगी आमदनी
मुफ्त पानी और सस्ते लोन से अन्नदाता की बढ़ेगी आमदनी

संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें मुफ्त पानी मिलने से किसानों को सिचाई की दिक्कत खत्म होगी। किसानों को सस्ता लोन देने के लिए सरकार ने बजट में 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इससे अब बेहतर ढंग से खेती करने से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। प्रतिक्रिया

किसानों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में प्रावधान किया है। इसमें मुफ्त पानी की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को सिचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

-शीलेंद्र सिंह, किसान किसानों की दिक्कतों को देखते हुए सरकार द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि सरकार समय-समय पर कल्याणकारी योजना शुरू करती है, पर सख्ती से लागू न होने से लाभ नहीं मिलता।

ओमवीर सिंह, किसान खेती करने के लिए किसानों को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है। इसके लिए किसान साहूकारों से महंगे ब्याज पर कर्ज लेते हैं। सरकार ने इस बजट में किसानों के लिए सस्ते ब्याज पर लोन की सुविधा की व्यवस्था की है।

विजयभान सिंह, किसान। खेती में सिचाई पर अधिक पानी खर्च होता है। मुफ्त में पानी देने से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं किसानों को सस्ते लोन मिलने से उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकेंगी। इससे लघु व सीमांत किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

महताब सिंह, किसान। सांसद ने सुनी लोगों की समस्याएं

जासं, हाथरस: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर हाथरस सांसद राजवीर दिलेर ने समस्या को सुनकर अधिकारियों से मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना।

सोमवार को भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर जनपद के विभिन्न गांव से आए लोगों की बिजली, पानी, सड़क, रजवाहा व प्रशासनिक विभागों में अनेक प्रकार की समस्याओं को सुना।

इस मौके पर राजेश सिंह गुड्डू, सत्येंद्र सिंह, नवनीत गौतम, हेम सिंह ठेनुआ, नानक चंद पचौरी, अविनाश तिवारी, गौरव प्रधान, अजय रावत, नंदकिशोर, कन्हैयालाल तोमर, विक्रम सिंह, सुखराम और मोहन नेता शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी