अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का शिकंजा

संसू, हाथरस : हसायन कस्बे में अवैध आरा मशीनों की शिकायतों के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है। गुरुवार को पांच अवैध आरा मशीनों के संचालन पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 01:07 AM (IST)
अवैध आरा मशीनों पर  वन विभाग का शिकंजा
अवैध आरा मशीनों पर वन विभाग का शिकंजा

संसू, हाथरस : हसायन कस्बे में अवैध आरा मशीनों की शिकायतों के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ है। गुरुवार को पांच अवैध आरा मशीनों के संचालन पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दो हफ्ते पूर्व मथुरापुर गाव के पास अवैध कटान को लेकर एक वनरक्षक कटान रोकने गया तो उसके साथ बदसलूकी की गई। काटे गए पेड़ जबरन उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह वन दरोगा करण सिंह ने हसायन में पुरदिलपुर रोड, अन्डौली रोड व गडोला रोड पर जाच की तो पांच जगह फाउंडेशन पर चलने को तैयार आरा मशीनों को पाया। पता चला कि यहां लोग रात में लकड़ी का चिरान करते हैं, जो भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 77 व आरा मिल स्थापना एवं विनियंत्रण नियमावली 1978 संशोधित 2018 की धारा 51 के तहत अपराध है। वन दरोगा करण सिंह ने पांच लोगों के खिलाफ थाना हसायन में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया है कि तहरीर के आधार पर गजेंद्र पुत्र हरि सिंह, विनोद कुमार पुत्र श्रीराम, पुरदिलपुर रोड, धमर्ेंद्र पुत्र चंद्रपाल, राजेश यादव पुत्र नाथूराम अन्डौली रोड व बच्चू पुत्र छत्रपाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कस्बे में कई साल से अवैध कटान वन अधिकारियों की मिलीभगत से होता रहा है। समय-समय पर छोटे-मोटे मुकदमे लिखवाकर वन विभाग खानापूरी कर लेता है। दो हफ्ते पूर्व मथुरापुर गाव के पास एक भाग में भारी कटान किया गया। रोकने गए वन कर्मचारी के साथ न सिर्फ मारपीट की गई थी बल्कि उसे शाम तक बिठाए रखा गया था। बड़े अधिकारियों के सहयोग न मिलने के कारण यह मामला उस समय टाल दिया गया था। अवैध कटान का मुकदमा लिख इतिश्री कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी