भगवान राम के राज्याभिषेक में बरसे फूल

श्री रामलीला कमेटी की ओर से सभी कलाकारों को किया गया सम्मानित।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:56 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:56 AM (IST)
भगवान राम के राज्याभिषेक में बरसे फूल
भगवान राम के राज्याभिषेक में बरसे फूल

संवाद सहयोगी, हाथरस : रामलीला महोत्सव के तहत रविवार को बाड़े में प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। श्रीराम के राज्याभिषेक करते समय सभी अयोध्यावासी जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। जयघोष से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम रात में करीब साड़े आठ बजे के बाद शुरू हुआ। राज्याभिषेक के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रामलीला में मंचन करने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। इसमें सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर सिंह यादव उर्फ भोला पहलवान, पवन गौतम, मुकेश गौतम व अन्य सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

पुरदिलनगर : कस्बे में चल रही श्री रामलीला का राम दरबार की आरती उतारकर भाजपा नेता बृजेश चौहान एवं पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाहा ने शुभारंभ कराया। प्रभु श्रीराम की लीलाओं का शानदार मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसमें कमेटी पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे। प्रभु बिलोकि मुनि मन अनुरागा, तुरत दिव्य सिघासन मागा संसू, सादाबाद : रविवार रात जवाहर बाजार में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में धूमधाम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। भव्य राम दरबार सजाया गया। वैदिक मंत्रों, भजन, आरती के साथ अभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में भक्त अभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या को सजाया गया। भगवान के राज्याभिषेक में शामिल होने के लिए देश-देशांतर के राजा एवं ऋषि शामिल होते हैं। राज सिंहासन पर विराजमान होने के बाद गुरु वशिष्ठ श्रीराम का राज तिलक करते हैं। इसके साथ ही जय सीताराम, जय श्रीराम की हर्ष ध्वनि गूंजने लगती है। मंगल गीत गाये जाते हैं। अभिषेक के बाद स्वरूपों की आरती उतारी गई। विशेष सहयोगी, काली मंडलों का सम्मान समिति की ओर से किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुनील गौतम, अनुपम जिदल, यतेंद्र शर्मा, प्रभात पचौरी, संचालक सुरेंद्र पाराशर, डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, प्रवीण गुप्ता, अमित वर्मा, राजेंद्र चौधरी, अन्नू गौड़, लाला गौतम, जीतू गौतम मौजूद रहे। माता के जगराते में झूमे भक्त

संसू, कुरसंडा (सादाबाद): कुरसंडा के मजरा नगला काठ में अशोक चौधरी के आवास पर माता रानी के जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने माता रानी की भेंट लांगुरिया की शानदार प्रस्तुति दी। सागर झांकी मथुरा ने कई प्रकार की झांकियां निकालीं, जिनमें राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, शिव पार्वती मुख्य थीं। माता रानी के जागरण में भक्त जमकर झूमे। रात भर जागरण का आनंद लिया। देवी का स्वरूप हैं कन्याएं

संसू, सिकंदराराऊ: भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष रामप्रताप चौहान के आवास पर देवी स्वरूप 108 कन्याओं का पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि कन्या देवी का स्वरूप है। भारतीय संस्कृति में सदैव से कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने का प्रचलन रहा है। इसमें वीरेंद्र सिंह चौहान व ग्रामीण मौजूद थे। भागवत कथा के दौरान

ब्लाक प्रमुख सम्मानित

संसू, सादाबाद : मुरसान के गांव कोटा में श्रीमद भागवत कथा का समापन ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने व्यास गद्दी की पूजा अर्चना कर व आरती उतार कर किया। आयोजक योगेश कुशवाह प्रधान एवं रिका चतुर्वेदी ने ब्लाक प्रमुख का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इसमें रामकुमार सारस्वत, डा. विनोद चतुर्वेदी, नेक्सेराम कुशवाह, महाराज सिंह कुशवाह, साहब सिंह कुशवाह, देवी लाल कुशवाह थे।

chat bot
आपका साथी