पांच साल पुरानी महायोजना को धरातल पर लाया जाए

आउटर रिग रोड ट्रांसपोर्टनगर सीवेज की सुविधाओं की मांग पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक कर डीएम को भेजा पत्र।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 01:05 AM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 01:05 AM (IST)
पांच साल पुरानी महायोजना को धरातल पर लाया जाए
पांच साल पुरानी महायोजना को धरातल पर लाया जाए

जासं, हाथरस : पांच साल पहले शहर के विकास के लिए बनी महायोजना अभी तक धरातल पर नहीं आई है। महायोजना के क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पालिका के अधिकारियों और कर्मियों के साथ मीटिग कर डीएम को पत्र भेजकर इसके क्रियान्वयन की मांग की है।

पालिकाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि शहर में ट्रांसपोर्टनगर, आउटर रिग रोड, ग्रीन बेल्ट, नाले, सीवेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सार्वजनिक शौचालय, सार्वजनिक पार्क, कम्युनिटी सेंटर, गोआश्रयशाला, बंदर आश्रयशाला, स्वान आश्रयशाला, आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित राजकीय अतिथि गृह व अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

महायोजना 2016 में तैयार की गई थी। अब नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार हो चुका हैं। चार से पांच लाख आबादी का नगर बन गया है। सुनियोजित महायोजना की आवश्यकता है।

दरअसल अब तक शहर का नियोजित विकास नहीं हो सका है। पूर्व में भी कई पत्रों के माध्यम से जिलाधिकारी, नगर नियोजक आगरा व प्रमुख सचिव आवास को भी अवगत कराया जा चुका है। वर्तमान में जिस सर्वेयर एजेंसी द्वारा सर्वे किया जा रहा है, उसका डाटा विभागों से एकत्रित किया गया है, जबकि भौतिक रूप से किसी भी कार्य के लिए सत्यापन नहीं किया गया है। सर्वे के लिए जो एजेंसी चयनित की गई है, उसे नगर की भौगोलिक स्थिति का ज्ञान नहीं है।

महायोजना बनाने से पूर्व नगर पालिका परिषद के साथ सामंजस्य स्थापित किया जाए। बैठक में ईओ डा. विवेकानंद, सहायक अभियंता डंबर सिंह, सहायक नियोजक आगरा, अलीगढ़ मंडल अशोक कुमार, सहयोगी रामकुमार वर्मा, आर्किटेक्ट वीरेन्द्र गर्ग व एनके बिल्डकोन के द्वारा महायोजना की प्रगति कार्य का प्रस्तुतिकरण किया गया।

chat bot
आपका साथी