पांच मरीज स्वस्थ हुए, छह की रिपोर्ट आई पाजिटिव

कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 01:22 AM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 01:22 AM (IST)
पांच मरीज स्वस्थ हुए, छह की रिपोर्ट आई पाजिटिव
पांच मरीज स्वस्थ हुए, छह की रिपोर्ट आई पाजिटिव

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शुक्रवार को पांच मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी, जबकि छह लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। सहपऊ के एक व्यापारी की वृंदावन में कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।

शुक्रवार को गली भोजराज निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, छीतीपुर निवासी 10 वर्षीय बालिका, नगला मिया निवासी 22 वर्षीय युवक, रामपुर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, संजय कालोनी निवासी 38 वर्षीय महिला और गुमानपुर निवासी 11 वर्षीय बालिका की रिपोर्ट पाजिटिव आई। कोरोना संक्रमण से व्यापारी की मौत

कस्बा सहपऊ निवासी 40 वर्षीय व्यापारी प्रवीन कुमार वाष्र्णेय का मथुरा के वृंदावन में कोरोना संक्रमण का इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बीमार होने पर 22 दिन पहले प्रेमरघु हॉस्पिटल में भर्ती किए गए थे। जहां उन्हें कोरोना संक्रमित बताया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर छह दिन पूर्व उन्हें वृंदावन के किसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मौत की सूचना मिलने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व विधायक के बेटे की कोरोना से मौत

जासं, हाथरस : पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी के बेटे 46 वर्षीय संजय चौधरी का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। पूर्व विधायक ने बताया कि संजय चौधरी 15 दिन पहले बीमार हुए थे। अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। उनकी कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। वहां इलाज से फायदा नहीं हुआ और फेफड़ों में इन्फेक्शन बढ़ता गया। तीन दिन पहले उन्हें दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया था। वहां शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। कोरोना मीटर

कुल जांच:(एक अप्रैल से अब तक)

92528

कुल केस :(एक अप्रैल से अब तक)

1490

आज हुई जांच : 1500

नए केस:06

स्वस्थ्य हुए:05

सक्रिय केस:46

आज हुई मृत्यु: 00

chat bot
आपका साथी