जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत पांच की मौत

बुखार से सिकंदराराऊ में हुई तीन लोगों की मौत सासनी के भाजपा नेता व शिक्षक की मौत से मातम का डेरा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 04:12 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 04:12 AM (IST)
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत पांच की मौत
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी समेत पांच की मौत

जागरण टीम, हाथरस : रविवार को अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की मौत से कोहराम मच गया। बुखार से सिकंदराराऊ में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हुई। वहीं सासनी में एक शिक्षक व भाजपा नेता की मौत हो गई।

सासनी क्षेत्र के गांव नगला सरदा में ऑक्सीजन स्तर गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक ग्राम रुदायन के प्राथमिक विद्यालय नं एक में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। उनके भाई दिनेश कुमार ने बताया कि वह चुनाव डयूटी में सिकंदराराऊ गए थे। तभी से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। लगातार स्वास्थ्य गिरता गया। सासनी व हाथरस में ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। शनिवार की रात स्वजन बीमार शिक्षक को लेकर सैफई के अस्पताल एंबुलेंस से जा रहे थे। सैफई पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता अधिवक्ता चन्द्रपाल सिंह का रविवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन से जहां भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं अधिवक्ता समाज में भी शोक फैल गया है। एक अन्य भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हालत नाजुक बताई गई है। चन्द्रपाल सिंह वर्तमान में जिला पंचायत के वार्ड सं नौ से भाजपा समर्थित सदस्य पद के प्रत्याशी थे। चन्द्रपाल सिंह त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू होने के साथ जिला पंचायत अलीगढ़ के भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए थे। उस दौरान अपना जनपद अलीगढ़ में शामिल था। स्वजन के अनुसार चुनाव के बाद से ही चन्द्रपाल सिंह का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। रविवार की शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई तो परिजन ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे। बताते है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

बुखार से तीन की मौत

सिकंदराराऊ कस्बे में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को तीन मौतें होने से लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी एक वृद्ध, मोहल्ला मटकोटा निवासी एक वृद्धा व मोहल्ला बारहसैनी निवासी एक वृद्ध की बुखार के चलते मौत हो गई। स्वजन के अनुसार इनकी मौत बुखार से हुई है। जबकि अधिकारी इन मौतों की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के निधन पर शोक

जासं, हाथरस : सासनी के वार्ड नौ से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह एडवोकेट का रविवार को निधन हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है। यह अपूरणीय क्षति है। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी