271 ग्राम पंचायतें चलाने को महज पांच प्रशासक

ब्लाक वाइज सौंपी गई सहायक विकास अधिकारियों को जिम्मेदारियां एक-एक एडीओ को दिया गया दो-दो ब्लाक क्षेत्र का प्रभार।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 12:58 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 12:58 AM (IST)
271 ग्राम पंचायतें चलाने को महज पांच प्रशासक
271 ग्राम पंचायतें चलाने को महज पांच प्रशासक

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिले की 271 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या मानक के अनुसार पूरी नहीं हो पा रही है। इन ग्राम पंचायतों में अब प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि 271 ग्राम पंचायतों को महज पांच प्रशासक यानी सहायक विकास अधिकारी चलाएंगे।

कोरोना महामारी से लड़ने के साथ ठप पडे़ विकास कार्यों का गति देने का काम भी प्रशासन को करना होगा इसलिए डीएम रमेश रंजन ने जनपद के सभी सातों ब्लाकों में विकास कार्य को गति दिलाने के मकसद से सहायक विकास अधिकारियों को अलग-अलग ब्लाक का प्रशासक नियुक्त किया है, ताकि वह अपने क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने का काम शुरू कर सकें।

डीएम के अनुसार सहायक विकास अधिकारी पंचायत फूल सिंह को विकास खंड हाथरस तथा विकास खंड सिकंदराराऊ, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिनेश कुमार सिघल को विकास खंड मुरसान व सादाबाद, सहायक विकास अधिकारी पंचायत फौरन सिंह को विकास खंड सासनी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत उदय प्रताप सिंह को विकास खंड हसायन तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजीव कुमार को विकास खंड सहपऊ की सीमा के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। नियुक्त किए गए प्रशासक में संबंधित ग्राम पंचायत, उसके प्रधान और उसकी समितियों की समस्त शक्तियां, कृत्य और कर्तव्य निहित होंगे और उनके द्वारा प्रयोग, संपादन और निर्वहन किया जाएगा।

नियुक्त प्रशासक, ग्राम पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2021 के पश्चात संगठित की जाने वाली नई ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक के लिए नियत की जाने वाली तिथि तक, अथवा अधिकतम छह माह की अवधि के लिए जो भी पहले हो, तक नियुक्त रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

chat bot
आपका साथी