शिवालयों पर उमड़ी आस्था, गूंजे हर-हर महादेव

सावन के पहले सोमवार को शहर से देहात तक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की कतार।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:54 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:54 AM (IST)
शिवालयों पर उमड़ी आस्था, गूंजे हर-हर महादेव
शिवालयों पर उमड़ी आस्था, गूंजे हर-हर महादेव

संवाद सहयोगी, हाथरस : सावन के पहले सोमवार को जिले में सभी शिवालयों में सुबह से ही घंटे-घड़ियाल गूंजने लगे। शहर के चौबे वाले महादेव मंदिर सहित सभी प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की कतार लगी रही। हालांकि कोराना काल को देखते हुए भीड़ कम करने व शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए मंदिर संचालकों ने आवश्यक व्यवस्थाएं कर रखी थीं। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही।

सोमवार को सुबह से शिव मंदिरों पर संगीतमयी भजन लाउड स्पीकर पर गूंजने लगे थे। शहर के मेंडू रोड स्थित चौबे वाले मंदिर पर पूजा-अर्चना करने के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे थे। भक्तों ने धतूरा, भांग, बेल पत्र के अलावा घी, शहद, दूध, दही से अभिषेक कर पूजा की। मंदिरों पर मेला प्रतिबंधित था। फिर भी चाट पकौड़ी, खेल तमाशे वालों ने दुकानें लगा रखी थीं।

सावन में शिवजी की पूजा का विशेष फल मिलता है, ऐसी श्रद्धालुओं में मान्यता बनी हुई है। इसके अलावा शहर व देहात के प्रमुख मंदिरों के साथ आसपास के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की गई। शहर में बाबुलनाथ मंदिर पर बर्फ के श्रृंगार के साथ चमत्कारी महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। मास्क लगाकर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

संसू, सहपऊ : सावन के प्रथम सोमवार को कस्बे के मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सबसे अधिक श्रद्धालु कस्बा स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पर मां के दर्शन करने के लिए पहुंचे। कोविड-19 के चलते शारीरिक दूरी का पालन व मास्क लगाकर श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। उपवास रखकर की पूजा-अर्चना

संसू, सिकंदराराऊ : सावन के पहले सोमवार पर पूजा अर्चना के लिए शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव भक्तों ने अपने आराध्य भगवान आशुतोष की पूजा श्रद्धा भाव से किया। घरों में उपवास रखकर लोगों ने पूजा-अर्चना की।

chat bot
आपका साथी