धान खरीद का लक्ष्य पूरा न करने पर नपेंगे कर्मचारी

जिले में 3900 मीट्रिक टन खरीद का निर्धारित है लक्ष्य अब तक हुई है सिर्फ 1500 एमटी की ही खरीद।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:10 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:10 AM (IST)
धान खरीद का लक्ष्य पूरा न करने पर नपेंगे कर्मचारी
धान खरीद का लक्ष्य पूरा न करने पर नपेंगे कर्मचारी

संस, हाथरस: धान की खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 35 फीसद धान की ही खरीद की गई। प्रशासन की चेतावनी के बाद अधिकारी किसानों से संपर्क करने उनके घर तक पहुंच रहे हैं।

जिले में धान की खरीद क्रय केंद्रों के माध्यम से की जा रही है। इसके लिए जिले में करीब 19 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पर धान की खरीद के लिए कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। धान खरीद का लक्ष्य इस बार पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। शासन से लक्ष्य पूरा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित है 3900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य

इस बार धान की खरीद के लिए 3900 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जो पिछली बार के निर्धारित लक्ष्य 1500 एमटी से अधिक है। धान खरीद के लिए इस बार 19 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर संचालकों के साथ बारदाना, तुलाई के लिए कांटा का भी इंतजाम किया गया है। अब तक क्रय केंद्रों पर करीब 1500 एमटी धान ही खरीदा गया है। आनलाइन पंजीयन के बाद ही खरीदा जा रहा धान

धान के लिए समर्थन मूल्य सामान्य के लिए 1960 व ए ग्रेड के लिए 1980 रुपये प्रति क्विटल रखा गया है। आनलाइन पंजीयन कराने वालों से ही धान की खरीद की जा रही है। अब तक करीब छह हजार पंजीयन हो चुके हैं। डीआरएमओ शिशिर कुमार ने बताया कि धान की खरीद के लिए गांव में जाकर किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लक्ष्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

धान क्रय केंद्र पर दिक्कत है तो करिए शिकायत

जासं, हाथरस: अगर किसी किसान को धान क्रय केंद्र पर कोई असुविधा हो रही है या फिर स्टाफ से कोई शिकायत तो फौरन हेल्प लाइन पर फौरन करिए। फौरन समस्या का समाधान किया जाएगा।

जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर जनपद में धान खरीद में प्रगति लाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने क्रय संस्था खाद्य विभाग एवं भारतीय खाद्य निगम के अंतर्गत संचालित सरकारी धान क्रय केंद्र नवीन मंडी स्थल हाथरस मंडी का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग पर अब तक 11 किसानों से 771.60 क्विटल धान खरीद की गई है। खरीदे गए धान के सापेक्ष 636.80 क्विटल धान केंद्र से संबद्ध मिल नारायण टेड्रर्स चिन्ता की गढ़ी, हाथरस को दिया गया है।

धान क्रय केंद्र भारतीय खाद्य निगम पर अब तक 263.20 क्विटल धान की खरीद छह किसानों से की गई है। किसानों से क्रय किया गया धान केंद्र पर सुरक्षित भंडारित है। भुगतान शत-प्रतिशत कराया जा चुका है। धान क्रय से संबंधित शिकायत एवं उसके निस्तारण के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर कंट्रोल रूम संचालित है। इसमें हेल्पलाइन नंबर-8868808133 एवं 9410043489 क्रियाशील हैं।

chat bot
आपका साथी