सपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय रावत नगर हाथरस पर जिला अध्यक्ष एमएलसी जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:15 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:15 AM (IST)
सपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर
सपा की बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर

जासं, हाथरस : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय रावत नगर हाथरस पर जिला अध्यक्ष एमएलसी जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव की उपस्थिति में रामनारायण काके की उपस्थिति में कुशवाहा समाज के हरीश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष गिनेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश लोधी, पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, ठाकुर डंबर सिंह, सुनीता यदुवंशी महिला जिला अध्यक्ष, हेमंत गौड़ नगर अध्यक्ष मौजूद थे। संचालन जैनुद्दीन चौधरी ने किया।

सुमन ने देखा निर्माणाधीन कालेज

सादाबाद : रविवार को सपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने बिसावर के निर्माणाधीन आइटीआइ कालेज का निरीक्षण किया। कई साल से आइटीआइ का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा होने के लिए बजट का इंतजार है। इसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र अग्रवाल की मांग पर बिसावर में आइटीआइ को मंजूरी दी थी। उस समय कालेज के लिए करीब 7 करोड़ 77 लाख का बजट मंजूर हुआ था। सपा सरकार ने एक करोड़ रुपये अवमुक्त किया था। भाजपा सरकार ने निर्माण कार्य जारी रखने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी किय। शेष धनराशि अभी तक अवमुक्त नहीं की गई है। निर्माण कार्य रुका पड़ा है। सुमन ने बताया है कि हाल ही में मेंडू में आइटीआइ का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जो करीब 11 करोड़ की लागत से बनेगा। सरकार शिक्षा के प्रति कितनी लापरवाह है कि पहले से मंजूर और निर्माणाधीन कालेज की तरफ ध्यान न दे कर नए कालेज को मंजूरी दे रही है। जिला महासचिव चौधरी जैनुद्दीन, पूर्व प्रधान चौधरी विजय पाल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी