आर्थिक तंगी से जूझते वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

प्रधान ने कराया अंतिम संस्कार और परिवार की आर्थिक मदद की झोंपड़ी में रहकर कर कर रहे थे गुजर बसर।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 01:01 AM (IST)
आर्थिक तंगी से जूझते वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
आर्थिक तंगी से जूझते वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

संसू, हाथरस : कुरसंडा (सादाबाद) के गांव के एक वृद्ध की बीमारी के चलते जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आर्थिक तंगी के कारण अंतिम संस्कार के लिए धन नहीं था। प्रधान ने अंतिम संस्कार करवाया और परिवार की आर्थिक मददकी।

कुरसंडा के मोहल्ला थोक माढ़न निवासी 65 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र किशन सिंह की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। जैसे-तैसे परिवार पाल रहे थे। दो पुत्री तथा एक पुत्र था। दोनों पुत्रियों की शादी कर दी। लगभग आठ वर्ष पहले उनके पुत्र की मृत्यु हो गई। परिवार में केवल पति-पत्नी ही रह गए। रघुवीर सांस के मरीज थे। कुछ दिन पूर्व उन्होंने एक बच्चे को गोद ले लिया जो अब लगभग 10 वर्ष का है। गांव वालों के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व रघुवीर सिंह का राशन कार्ड अंत्योदय था, लेकिन किन्हीं कारणों बस अंत्योदय कार्ड से काट दिया गया। उसके बाद रघुवीर सिंह ने भाग दौड़ कर अपना कार्ड ऑनलाइन करा कर दोबारा बनवाने का प्रयास किया तो उन्हें पात्र गृहस्थी कार्ड बनाकर दे दिया गया। उनके पास पैतृक जमीन के नाम पर एक मकान था जो टूटा पड़ा है। झोंपड़े में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। सरकारी आवास के लिए काफी प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पारिवारिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपना इलाज ठीक से नहीं करा पाए। सोमवार को उनकी स्थिति अधिक खराब हुई तो मोहल्ले वालों ने जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया था। इलाज के दौरान रात्रि में ही उनकी मृत्यु हो गई।

मृत्यु की सूचना मिलने पर परिवार में व आसपास शोक की लहर दौड़ गई। गांव प्रधान प्रतिनिधि चौ. रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने बताया कि प्रधान की ओर से उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई गई। उसके बाद उनके परिजनों को 5000 रुपये की आर्थिक मदद की। उनके साथ में मास्टर प्रेम सिंह, चंद्रपाल सिंह, सुशील चौधरी, विजय भान सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी