शिक्षित युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : कन्नौजिया

किसान मजदूर व अनुसूचित जाति समाज को जागृत करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 12:08 AM (IST)
शिक्षित युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : कन्नौजिया
शिक्षित युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : कन्नौजिया

संसू, हाथरस : किसान, मजदूर व अनुसूचित जाति समाज को जागृत करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जनपद में दो दिवसीय न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा के पहले दिन राजा महेंद्र प्रताप सिंह, डा. भीमराव आंबेडकर व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दो गांवों में सभा भी की गई।

शनिवार की सुबह राष्ट्रीय लोकदल की न्याय यात्रा सबसे पहले मुरसान पहुंची। न्याय यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय लोकदल एचपीएससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया द्वारा किया गया। न्याय यात्रा मुरसान के गांव चाचपुर भटेला पहुंची। यहां सभा को संबोधित करने के उपरांत न्याय यात्रा गांव बूलगढ़ी पहुंची। यहां से सादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत राया मार के गांव चमनपुरा पर न्याय यात्रा का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया।

गांव चाचपुर भटेला व कूपा में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि रालोद एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य ही किसान मजदूर दलित समाज के लोगों को जागरूक करना है। कहा, बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग मानसिक तनाव की ओर अग्रसर हो रहा है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच रही है। किसान की आमदनी कम होकर खर्चा बढ़ता जा रहा है। खेती के काम आने वाला डीजल से लेकर डीएपी तथा खाद कीटनाशक दवाएं लगातार महंगी होती जा रही है।

यात्रा में ब्रज प्रांत अध्यक्ष जगपाल सिंह, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष केशव देव चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बहादुर सिंह, युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीण पौनिया, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह सुआ पहलवान, ईशान चौधरी, बनी सिंह पहलवान, सत्येंद्र फौजदार, रामसहाय चौधरी, प्रशांत चौधरी, न्याय यात्रा हाथरस प्रभारी मनोज दिवाकर, एससी एसटी अध्यक्ष हाथरस महेंद्र सिंह धनगर आदि मौजूद रहे।

जयंत चौधरी सादाबाद में करेंगे सभा : रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का 13 अक्टूबर को सादाबाद में सभा करने का कार्यक्रम है। वे छावी मिया बाग में सभा को संबोधित करेंगे। जाटलैंड होने के कारण किसान आंदोलन व विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस सभा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

chat bot
आपका साथी