तेज हवाएं और बारिश धान की फसल के लिए आफत

संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में दो दिन से हो रही लगातार बारिश और तेज हवा से धान क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 01:05 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 01:05 AM (IST)
तेज हवाएं और बारिश धान  
की फसल के लिए आफत
तेज हवाएं और बारिश धान की फसल के लिए आफत

संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ क्षेत्र में दो दिन से हो रही लगातार बारिश और तेज हवा से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। धान की फसल खेतों में बिछ गई है, जिससे किसानों के चेहर मुरझा गए हैं। सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर धान की फसल की जाती है। इस बार मानसूनी बारिश अच्छी होने के कारण किसान अच्छी पैदावार की उम्मीद किए हुए थे, लेकिन दो दिन चलीं तेज हवाओं के साथ बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों बीघा फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं निचले खेतों में पानी भरने से सब्जी की फसल वाले किसानों को भी नुकसान हुआ है। किसानों की मानें तो इससे धान की पैदावार में गिरावट आएगी। गाव पहाड़पुर निवासी हीरालाल, गिर्राज, अजयकुमार, प्रशात, कोकीलाल एवं हुसैनपुर के हरपाल सिंह के खेतों में धान की फसल बिछ गई है। हरपाल सिंह यादव का कहना है कि फसल बर्बाद हो गई है। सुगंधा एवं सरबती किस्म के धान को अधिक नुकसान पहुंचा है। धान की फसल पकने पर थी और किसान काटने की तैयारी में थे। यह बारिश किसानों के लिए आफत बन कर आयी है।

chat bot
आपका साथी