मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हे का ड्रामा, लौटी बरात

अलीगढ़ से आई थी बरात रातभर थाने में रही भीड़भाड़ यूपी पुलिस में सिपाही है दूल्हा रात भर थाने में रहे बराती।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 01:06 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 01:06 AM (IST)
मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हे का ड्रामा, लौटी बरात
मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हे का ड्रामा, लौटी बरात

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दूल्हे ने रात में ऐसा हंगामा किया कि बरात बैरंग लौट गई। दूल्हे व बरातियों को रात थाने में काटनी पड़ी। दहेज में बुलेट न मिलने पर दूल्हे का गुस्सा फूट पड़ा और उसने कपड़े उतार दिए। मामला थाने तक पहुंच गया। रातभर थाने में समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन बरात वापस लौट गई।

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में वह लखनऊ में तैनात है। उसकी शादी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई। बताते हैं कि दूल्हा दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहा था, लेकिन ससुरालीजनों ने अपाचे बाइक खरीद ली थी। रविवार की देर शाम गांव में बरात आ गई। दूल्हा बग्घी पर सवार हो गया। बराती खूब मौज मस्ती के साथ डांस कर रहे थे। तभी किसी बराती ने दूल्हे को आकर बताया कि बुलेट नहीं, अपाचे बाइक मिल रही है। यह भी चर्चा है कि दूल्हे को किसी ने बीयर पिला दी। लिहाजा गुस्से में आकर दूल्हा बग्घी से उतर गया। गुस्से में उसने कपड़े उतार दिए, अंडरगारमेंट में रह गया। लोगों ने समझा-बुझाकर उसे लोअर टीशर्ट पहनाए, एक कमरे में ले जाकर बिठा दिया। दूल्हे का यह हाल देखकर लोग हैरत में पड़ गए। बरात चढ़त रुक गया। लड़की पक्ष के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे के बाद ग्रामीणों ने हाथरस गेट पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस दूल्हे तथा उसके कई रिश्तेदारों को थाने ले आई, अंतत: बरात वापस लौट गई। हाथरस गेट इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र का कहना है कि दोनों पक्षों में फैसले की बात हो रही है। अगर लड़की पक्ष के लोग तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी