डा. रावल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

बागला कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर उ.प्र हिदी संस्थान लखनऊ की सर्वोच सामान्य सभा का सदस्य मनोनीत।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:49 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:49 AM (IST)
डा. रावल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
डा. रावल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

संस, हाथरस : बागला महाविद्यालय के हिदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. चंद्रशेखर रावल को उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ की सर्वोच्च सामान्य सभा का सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन उत्तर प्रदेश हिदी संस्थान राष्ट्रभाषा हिदी के प्रचार-प्रसार तथा हिदी के प्रति शासन की नीतियों क्रियान्वित करने की दिशा में सतत कार्यरत है।

हिन्दी संस्थान में उत्कृष्ट साहित्यकारों को अलंकृत करने की विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष उपन्यास, कहानी, कविता, महाकाव्य, नाटक, निबंध, अवधी, ब्रज, भोजपुरी, विधिशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, आलोचना, भाषा विज्ञान, विज्ञान आदि से संबंधित 34 विधाओं में लिखी गयी पुस्तकों पर प्रदेश स्तर के रचनाकारों को नामित कर सर्जना पुरस्कार दिये जाते हैं।

बागला महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने डा. रावल की उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि बागला कालेज के लिए ही नहीं अपितु पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। हिदी विभाग की अध्यक्ष डा. सुनंदा महाजन, डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह सेंगर, डा. राजेश कुमार, डा. एमपी सिंह के अतिरिक्त डा. कौशलेश सिंह, डा. राजेश कुमार वाणिज्य, डा. यूपी सिंह, डा. रजनीश कुमार, डा. केएन त्रिपाठी, डा. एसएन त्रिपाठी, डा. संतोष कुमार, डा. प्रीति वर्मा, डा. विजयदीप शर्मा, डा. सुशील कुमार यादव, आर डी कालेज की डा. रंजना गुप्ता, डा. लीना चौहान, डा. संगीता अरोरा ने भी बधाई दी है। अमृत महोत्सव के तहत

निकाली तिरंगा यात्रा

जासं, हाथरस : नेहरू युवा केंद्र हाथरस के तत्वावधान में गांव खेमगढ़ी में आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी सुश्री दिव्या शर्मा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव आजादी के 75वें साल में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोहित कुमार ने बताया कि यह देशव्यापी अभियान है। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अंजुल कुमार, युवा मंडल के अध्यक्ष आकाश कुमार, हीरालाल, नरेश, इरफान, दिनेश का सहयोग रहा।

हसायन में तिरंगा यात्रा : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में हसायन में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। श्री हनुमान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देव बसंत दीक्षित ब्लाक अध्यक्ष, विपिन कुमार शर्मा, शीलेंद्र शर्मा, राजकुमार, सत्यपाल सिंह, प्रेम कुमार शर्मा, मोवेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र कुशवाहा, आशीष कुमार, मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी