कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिडं़त, दर्जनभर घायल

बहरदोई रोड पर गांव बैरुआ के निकट हुई भीषण सड़क दुर्घटना बढ़ार से त्रयोदशी संस्कार से गांव नूरपुर लौट रहे थे कार सवार।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:13 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:13 AM (IST)
कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की  भिडं़त, दर्जनभर घायल
कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिडं़त, दर्जनभर घायल

संसू, हाथरस : सादाबाद में रविवार देर शाम बहरदोई मार्ग पर गांव बैरुआ के निकट हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दर्जन भर लोग घायल हो गए, जिसमें से पांच की हालत गंभीर है। कार सवार लोगों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

नूरपुर, हाथरस जंक्शन के रहने वाले कुछ लोग परिवार की महिला, बच्चों सहित इको कार में सवार होकर हाथरस रोड स्थित गांव बढ़ार में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में भाग लेने आए थे। सभी लोग ईको कार से बहरदोई मार्ग होते हुए गांव नूरपुर लौट रहे थे। गांव बैरुआ के निकट इको कार सवारों को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। कार सवार आशा पत्नी संतोष, सुनील पुत्र लक्ष्मण सिंह, चालक गजेंद्र सिंह पुत्र सुखराम निवासीगण नूरपुर हाथरस जंक्शन, मुनेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह, अनामिका पुत्री मुनेश कुमार निवासीगण नगला मानसिंह अलीगढ़ समेत दर्जन भर बच्चे और महिलाएं घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर जमा हो गये। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत में पांच लोगों को रेफर किया गया है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई थी। भैंस चोरी करने आए चोरों ने की फायरिग

संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला रूंद निवासी लालाराम की भैंस घेर में बंधी थी। शनिवार देर रात चोरों ने भैंस खोल लिया और गाड़ी में डाल लिया। तभी आवाज सुनकर भैंस स्वामी की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण भी जाग गए। चोरों ने खुद को घिरते देखा तो फायरिग कर दी। इससे ग्रामीण पीछे हट गए और चोर भैंस को गाड़ी में लादकर भाग गए। पीड़ित ग्रामीण ने घटना की जानकारी हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर पड़ताल की। इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि फायरिग नहीं हुई है। ग्रामीण की भैंस अवश्य चोरी हुई है। चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी