दहेज में दो लाख नहीं मिले तो गला घोंट कर मार डाला

मृतका के पिता ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 06:09 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 06:09 AM (IST)
दहेज में दो लाख नहीं मिले  तो गला घोंट कर मार डाला
दहेज में दो लाख नहीं मिले तो गला घोंट कर मार डाला

संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गाव महामई सलावत नगर में कथित तौर पर दहेज में दो लाख रुपये न मिलने पर एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने विवाहिता के ससुर को हिरासत में ले लिया है। अन्य ससुराली फ रार हैं।

अशोक पाडेय पुत्र विद्या प्रसाद पाण्डेय निवासी कुतुबपुर महरौली सुल्तानपुर हाल निवासी आनन्दपुर धाम कराला थाना कंझोला (नई दिल्ली) की पुत्री रोशनी (22) की शादी 20 जुलाई 2018 को युवराज द्विवेदी उर्फ अंजुम पुत्र विजय किशोर निवासी गाव महामाई सलावतनगर, थाना सिकंदराराऊ के साथ हुई थी।

अशोक पाडेय के अनुसार साम‌र्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया गया था। फिर भी रोशनी के पति युवराज, ससुर विजय किशोर, बड़ा ससुर राजकिशोर, ननद आंचल व स्वेता दहेज के लिए रोशनी को परेशान करते थे। गाली गलौज तथा मारपीट व जान से मारने की धमकी देते थे। दस दिन पूर्व ससुराली जनों ने गाड़ी खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने देने से मना कर दिया था। तब ससुरालीजनों ने धमकी दी थी कि 'तुम्हारी पुत्री को जान से मार देंगे।' गुरुवार की रात ससुरालीजनों ने गला घोंटकर रोशनी की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस से सूचना पाकर वे लोग गांव पहुंचे तो रोशनी का शव घर में पड़ा था।

तहसीलदार प्रवीन शर्मा, सीओ आशीष प्रताप सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के साथ क्राइम निरीक्षक गजराज सिंह पहुंचकर पड़ताल की। अशोक पाण्डेय ने रोशनी के पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि रोशनी के ससुर विजय किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी