नोएडा व दिल्ली के लिए बसें तड़के 4:30 बजे से

पूरे दिन में नोएडा के लिए 12 बसों की सुविधा आगरा एक्सप्रेस से होकर गुजरती हैं बसें लोकल ट्रेन बंद होने से बसों का बड़ा सहारा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 03:16 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 03:16 AM (IST)
नोएडा व दिल्ली के लिए बसें तड़के 4:30 बजे से
नोएडा व दिल्ली के लिए बसें तड़के 4:30 बजे से

संवाद सहयोगी, हाथरस : नोएडा के रास्ते दिल्ली के लिए रोडवेज बेहतर सेवाएं दे रहा है। यहां ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को यातायात का साधन अब रोडवेज की बसें ही बनी हुई हैं। रोडवेज की करीब 83 बसों से यात्रियों को यातायात की सुविधाएं मिल रही हैं। नोएडा-दिल्ली के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे होकर पूरे दिन में 12 बसें चलाई जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के हाथरस डिपो की बसें हाथरस से अलीगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, हरिद्वार, लखनऊ, बरेली, दिल्ली, पलवल के लिए चलाई जा रही हैं। दिल्ली के लिए हाथरस किला स्टेशन से एचएडी ट्रेन का संचालन कोरोना में लगे लॉकडाउन से बंद है। इससे अधिकतर लोग दिल्ली के रास्ते नोएडा, फरीदाबाद आदि शहर को जाते थे। अब इनके लिए रोडवेज की बसें ही एक मात्र सहारा बनी हुई हैं। तड़के चार बजे से नोएडा को बस

हाथरस के बस स्टैंड से दिल्ली व हरियाणा के शहरों को जाने के लिए नोएडा समीपवर्ती शहर है। नोएडा के लिए इस बस स्टैंड से करीब 12 बसें लगी हुई हैं। इनमें नोएडा डिपो की बसें भी हाथरस आती हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाती है। यात्रियों के लिए ये बसें सुबह 4.30 बजे से ही उपलब्ध रहती हैं। इनका कहना है

यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की बसों को चलाया जा रहा है। नोएडा व दिल्ली के लिए डिपो से करीब 35 बसों का संचालन किया जा रहा है।

-वीरी सिंह, डिपो इंचार्ज खुशनसीब हैं वो जिनके यहां जन्मी हैं बेटियां

संस, हाथरस : हमारी बेटी हमारा अभिमान है। बेटियों से घर का आंगन महकता है। वे लोग खुशनसीब होते हैं, जिनके घर बेटियां जन्म लेती हैं। बेटियां एक नहीं बल्कि दो घरों की लाज होती हैं। बेटी दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती के रूप में पूज्यनीय है।

यह उद्गार बेटियों के माता-पिता को सम्मानित करते हुए गुरुवार को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बेटियों को जन्म देने वाली मां को भी अपने आप को सौभाग्यशाली समझना चाहिए। वह सम्मान की पात्र हैं। जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, वहां सुख-शांति नहीं होती। आज बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका शालिनी पाठक, मोहित शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी