एआरटीओ में 29 मई तक नहीं बनेंगे डीएल

करीब 1200 लाइसेंस धारकों को करना होगा कुछ दिन और इंतजार अब जून में निर्धारित हो सकती स्लॉट के लिए अगली तिथि।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:23 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:23 AM (IST)
एआरटीओ में 29 मई  तक नहीं बनेंगे डीएल
एआरटीओ में 29 मई तक नहीं बनेंगे डीएल

संवाद सहयोगी, हाथरस : आपको यदि ड्राइविग लाइसेंस बनवाना है तो अभी और इंतजार करना होगा। परिवहन विभाग ने लाकडाउन के चलते लाइसेंस का कार्य 29 मई तक बंद कर दिया है। इसके बाद ही आगे की तिथि लाइसेंस बनवाने के लिए दी जाएगी।

परिवहन विभाग ने कोरोना काल में लाकडाउन के चलते ड्राइविग लाइसेंस बनाने का कार्य फिलहाल टाल दिया है। इसमें लर्निंग, परमानेंट, व्यावसायिक, डुप्लीकेट, पता परिवर्तन व एनओसी सहित लाइसेंस का सभी कार्य बंद कर दिया है। जारी किए स्लॉट भी फिलहाल निरस्त कर दिए गए हैं। इनके लिए भी आगे की तिथि जून में उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार दी जाएगी। इसके चलते करीब 1200 लाइसेंस के स्लॉट अटक गए हैं। नए स्लॉट लेने वालों को भी अभी इंतजार करना होगा। इसीलिए लाइसेंस बनने तक बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने की अपील वाहन स्वामियों से अधिकारियों ने की है। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने बताया है कि पुराने लाइसेंस धारकों की वैधता बढ़ा दी गई है। नए लाइसेंस के लिए भी जल्द स्लॉट मिलना शुरू हो जाएंगे। लॉकडाउन में खुली रहेंगी कीटनाशक की दुकानें

जासं, हाथरस : तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए बढ़ाई गई लॉकडाउन के दौरान कुछ बंदिशें हैं तो कुछ छूट भी दी गई है। आवश्यक वस्तुओं के साथ कीटनाशक एवं कृषि कार्य से जुड़ी दुकानें भी लॉकडाउन के दौरान खुली रहेंगी।

रोडवेज बसों में शारीरिक दूरी का पालन हो व सैनिटाइजर का प्रयोग एवं मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया जाए। हालांकि इन निर्देशों का खूब मखौल भी उड़ रहा है। आवश्यक दवा, सर्जिकल की दुकान खुली रहेंगी। उद्योग पूर्व आदेशों के तहत खुले रहेंगे। केवल दैनिक उपयोग की दुकान जैसे-सब्जी, फल, दूध, किराना इत्यादि की दुकानों को छोड़कर शेष दुकानें बंद रहेंगी। सब्जी मण्डी, फल मण्डी में भी शारीरिक दूरी का पालन व मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर के उपयोग की अनिवार्यता रहेगी। कीटनाशक दवाओं की दुकानें तथा कृषि यंत्रों की दुकानें खुली रखने की अनुमति होगी। उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

chat bot
आपका साथी