धूमधाम से मनाया दीपावली मेला

जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस रंगोली की ओर से गेस्ट हाउस में किया गया भव्य कार्यक्रम सम्मानित किए गए प्रतियोगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM (IST)
धूमधाम से मनाया दीपावली मेला
धूमधाम से मनाया दीपावली मेला

जासं, हाथरस : जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस रंगोली की ओर से शहर के गेस्ट हाउस में दीपावली मेला महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ किया गया।

मेले का उद्घाटन फीता काटकर, गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्वेता दिवाकर, दीपक शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जायंट्स इंटरनेशनल के बृजमोहन शर्मा (जायंट्स सेंट्रल कमेटी सदस्य) ने किया। जायंट्स रंगोली की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। मेले में ज्वेलरी, कपड़े, मनोरंजन, क्रोकरी, ब्रास के आइटम, गेम्स की दो दर्जन से अधिक दुकानें हाथरस तथा बाहर के दुकानदारों ने लगाई थीं। सभी ने करवाचौथ के थीम पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट की सराहना की। निर्णायक श्वेता दिवाकर एवं दीपा शर्मा ने निक्की वाष्र्णेय को प्रथम एवं योगिता जैन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। अंत में समापन करवा चौथ की थीम पर सास-बहू के स्किट, डांडिया डांस एवं चटपटे लजीज व्यंजन के साथ किया गया। इस मौके पर कृष्ण अवतार गुप्ता, अशोक अग्रवाल, वीरेंद्र पाल गुप्ता, डा. सुधा चौधरी, पुनीत पोद्दार, गुंजन दीक्षित, सीमा वाष्र्णेय का सहयोग रहा। हाथरस के अन्य जायंट्स संस्थाओं के प्रेसिडेंट देवेंद्र गोयल, राहुल जैन, गीता अग्रवाल, राधा सिघल शामिल हुईं। संचालन हनी अग्रवाल ने किया। अंत में सचिव ऋचा अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रूपाली अग्रवाल, दीपिका वाष्र्णेय, एकता अग्रवाल, शिल्पी खंडेलवाल, नम्रता वाष्र्णेय, पिकी पोद्दार, रेनू अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। आरोग्य के लिए मनाया जाएगा 20 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर्व

फोटो- 36

संसू, सिकंदराराऊ : आश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर्व आरोग्य प्राप्ति के लिए 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी बताते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। मंगलवार शाम 07.03 बजे से पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी जो कि 20 अक्टूबर की रात 08.20 बजे समाप्त होगी। इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.27 बजे से चंद्रोदय के बाद रहेगा। इस दिन पीतल, चांदी, तांबे या सोने से बनी लक्ष्मी देवी की पूजा करनी चाहिए। रात में चंद्र उदय होने पर घी के 11 दीपक जलाने चाहिए। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन रात में खीर बनाकर उसे खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। उसके अगले दिन सेवन करने से सेहत दुरुस्त रहती है।

chat bot
आपका साथी