निरस्त टीएडी ट्रेन की बांट दी टिकट, हंगामे पर लौटाई गई

टीएडी (टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली) पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने के बाद भी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर टिकट बांट दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:56 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:56 AM (IST)
निरस्त टीएडी ट्रेन की बांट दी टिकट, हंगामे पर लौटाई गई
निरस्त टीएडी ट्रेन की बांट दी टिकट, हंगामे पर लौटाई गई

संवाद सहयोगी, हाथरस : टीएडी (टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली) पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने के बाद भी हाथरस जंक्शन स्टेशन पर टिकट बांट दी गई। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को जब अचानक उसके निरस्त होने की जानकारी हुई तो आक्रोश भड़क उठा। यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बुकिग काउंटर से टिकट वापस कराई गई। तीन घंटा बाद आई गोमती एक्सप्रेस व अन्य वाहनों से यात्री दिल्ली की ओर रवाना हुए।

उत्तर-मध्य रेलवे के टूंडला स्टेशन से अलीगढ़-दिल्ली के लिए टीएडी पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है। यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सुबह करीब 7.15 बजे आती है। इसके लिए शुक्रवार को सुबह छह बजे के बाद टिकट बंटनी शुरू हो गई। सात बजे के बाद तक ट्रेन के जल्द प्लेटफार्म नंबर एक पर आने का एनाउंसमेंट भी होता रहा। ट्रेन जब 7.30 बजे तक नहीं आई तो यात्री स्टेशन पर जानकारी करने पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि ट्रेन निरस्त कर दी गई है।

हंगामे पर पहुंची फोर्स

यात्रियों ने ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी होते ही स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने से पहले ही करीब 50-60 टिकट बंट चुकी थी। भीड़ को देखकर स्टेशन प्रशासन और आरपीएफ व जीआरपी के प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद सभी टिकटों को बुकिग काउंटर पर वापस किया गया। इसके बाद ही यात्री शांत हुए। पहले ही आ गई थी 24 व 26 को टीएडी निरस्त होने की सूचना

टीएडी पैसेंजर ट्रेन बुधवार को भी निरस्त रही। इसी के साथ शुक्रवार को भी इस ट्रेन के निरस्त होने की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। उसके बाद भी ट्रेन की टिकटों का वितरण कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार का कहना है कि ट्रेन निरस्त होने की सूचना उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे मिलते ही उसे सभी कर्मचारियों को बता दिया गया था। इनका कहना है

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर कोई अधिकारिक सूचना नहीं होने पर टिकट बंट गई थी। बाद में जानकारी होने पर टिकटों को वापस करा दिया गया।

-संजय शुक्ला, मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक, अलीगढ़

chat bot
आपका साथी