मिशन-2022 को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंत्रणा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक कैंप कार्यालय पर हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 12:08 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 12:08 AM (IST)
मिशन-2022 को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंत्रणा
मिशन-2022 को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंत्रणा

संवाद सहयोगी,हाथरस: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक को राष्ट्रीय सचिव यूपी के सह प्रभारी रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी योगेश दीक्षित व प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय और प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह दिवाकर ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पदाधिकारियों को बताया कि पार्टी का संगठन ग्राम लेवल तक पहुंच चुका है। वह खुद गांव-गांव जाकर न्याय पंचायत कमेटी ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन करवा रहे हैं। प्रत्येक ब्लाक अध्यक्ष अपने ब्लाक में और नगर अध्यक्ष अपने वार्ड में मजबूती के साथ कांग्रेस संगठन को खड़ा कर रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी रोहित चौधरी ने प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में भी बैठक कर एक-एक कार्यकर्ता से उनके मन की बात जानी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए।

बैठक में विधि प्रकोष्ठ के प्रांतीय सचिव जितेंद्र गौतम, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, महिला जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, एससी एसटी के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव जगत रावत, पवन पंडित सेवादल के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल शर्मा मौजूद रहे।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर राशन, मास्क का वितरण: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के मौके पर स्थानीय कांग्रेसियों ने गरीब वर्ग के बच्चों को मास्क ,राशन पैकेट, फल वितरित किए। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पौधारोपण कर जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, विकास चौधरी,जगत रावत, शीलेंद्र उपाध्याय, सौरव सिंह, जितेंद्र गौतम, संतोष शर्मा, अनिल शर्मा, विनीत गौतम आदि लोग थे। जिला हाथरस युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित पाराशर द्वारा लोगों को मास्क व खाद्य पदार्थ दिए गए। एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव अर्पित उर्फ अप्पी पाराशर, तरुण शर्मा, प्रेम पाराशर, अनस खान, अमन, गुलफाम, नितिन, हरिओम उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीब मजदूर लोगों में राशन सामग्री एवं बच्चों को किताब, कापी, पेन व फल वितरित किए।

मास्क किए वितरित

एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस युवा नेता अंकित पाराशर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा व वरिष्ठ अतिथि प्रदेश सचिव अर्पित पाराशर रहे। इस मौके पर हेमंत चौहान, तरुण शर्मा, अप्पी पाराशर, प्रेम पाराशर, अनस खान, रोहित कुमार, लोकेश शर्मा, हरिओम शर्मा, देवेश शर्मा, हसन खान, अनस खान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी