देवी मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धा, चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा

कोरोना के खौफ के बीच नवरात्र पर्व से मंदिरों पर आई रौनक जिले के प्रमुख मंदिरों पर हो रहे धार्मिक आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 01:06 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 01:06 AM (IST)
देवी मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धा, चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा
देवी मंदिरों पर उमड़ी श्रद्धा, चौथे दिन मां कूष्मांडा की हुई पूजा

संवाद सहयोगी, हाथरस : नवरात्र पर्व के चौथे दिन मां कूष्मांडा की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आरती में भाग लिया। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। शाम को मंदिरों में आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन जुटे।

नवरात्र पर शहर से लेकर देहात तक के मंदिरों में धूम मची हुई थी। श्रद्धालुओं का सुबह से ही देवी मंदिरों में पहुंचना शुरू हो जाता है। चौथे दिन मां कुष्मांडा के स्वरूप की पूजा की गई। शहर के बौहरे वाली देवी, चामुंडा मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक भी किया। कोरोना काल को लेकर घर परिवार को महामारी से महफूज रखने और सुख समृद्धि की कामना को लेकर भक्त माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। पुजारियों ने कोविड की गाइडलाइन का पालन करने के लिए जगह-जगह दिशा-निर्देश चस्पा कर रखे हैं। देहात के सिकंदराराऊ, सादाबाद, सहपऊ, मुरसान, हसायन, पुरदिलनगर व सासनी में मंदिरों पर पूजा-अर्चना की गई। विश्व कल्याण के लिए

यज्ञ में दी गईं आहुतियां

प्राचीन सिद्धपीठ महामाया चामुंडा देवी मंदिर पर विश्वकल्याण के लिए शतचंडी महायज्ञ का आयोजन चौथे दिन भी किया गया। महंत नागा बाबा व संगम गिरि के संरक्षण में यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। शाम के समय भागवत कथा पर प्रवचन किए गए। इसमें यज्ञाचार्य पंकज शास्त्री, पं. संदीपकृष्ण भारद्वाज, शैलेंद्र शास्त्री, अंकित शास्त्री, दाऊदयाल, हरिओम वर्मा, त्रिलोकी मौजूद थे। मां दुर्गा से मांगा भारत को कोरोना से निजात दिलाने का आशीर्वाद

जासं, हाथरस : नवरात्र के मौके पर भारत विकास परिषद हाथरस की महिला विग की ओर से शक्ति की आराधना करते हुए मां दुर्गा की 108 दीपकों की महाआरती का आयोजन किया गया। मुरसान गेट स्थित पंजाबी क्वार्टर स्थित मंदिर में हुए कार्यक्रम में माता से भारत को कोरोना से मुक्त करने का आशीर्वाद मांगा गया। परिषद की महिला संयोजिका विनीता दुबे, सह संयोजिका शालिनी अग्रवाल राया वाले ने अपनी पूरी महिला टीम के साथ माता की आरती उतारी।

साथ ही लोगों को कोरोना से सावधान रहने का आग्रह किया। सभी महिला सदस्यों ने कोरोना पर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी की जरूरत को समझाया। भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों ने कोरोना को आत्मबल से हराने की शपथ ली और आगामी दिनों में मास्क और सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम के बारे में भी बताया। इस अवसर पर वंदना वाष्र्णेय, अंजलि बंसल,संगीता शर्मा, रेणु अग्रवाल, अंजना मिश्र उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी