राफेल मामले पर कांग्रेस को घेरा, माफी मांगने की मांग

सब हेड -रामलीला ग्राउंड पर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दिया गया धरना आक्रोश - कांग्रेस नेताओं पर उठाए सवाल प्रधानमंत्री पर आरोपों से नाराजगी -राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर माफी मांगने की मांग उठाई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:33 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:33 AM (IST)
राफेल मामले पर कांग्रेस को घेरा, माफी मांगने की मांग
राफेल मामले पर कांग्रेस को घेरा, माफी मांगने की मांग

जागरण संवाददाता, हाथरस: राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भाजपाइयों ने शहर के रामलीला मैदान पर धरना दिया। अंत में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि राहुल गांधी अपने बयानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जनता से माफी मांगे।

रामलीला मैदान पर सुबह से ही भाजपाई धरना देने बैठ गए थे। इसके चलते पुलिस बल भी तैनात रहा। एसडीएम नीतिश कुमार व सीओ सिटी रामशब्द भी मौजूद रहे। रामलीला मैदान पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने धरने की अध्यक्षता की। संचालन शहर अध्यक्ष मोहन पंडित ने किया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से साफ हो चुका है कि चौकीदार प्योर है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की तथा अशोभनीय नारा दिया। ऐसे में अब राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी ने लगातार झूठ बोला। कांग्रेस ने केवल जनता को गुमराह किया है। ऐसे में उन्हें जनता से भी माफी मांगनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि इस निर्णय से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। इनके खुद को नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तथा जेल में बंद हैं। ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, लहटू ताऊ, जिला महामंत्री संजय सक्सेना आदि ने संबोधित किया।

इस मौके पर बंगाली सिंह, रूपेश उपाध्याय, डॉ. अविन शर्मा, सुनीत आर्य, सत्यपाल सिंह, सुनील गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा, मीरा माहेश्वरी, हरीशंकर राना, सुनीता वर्मा, सुनील वर्मा, रामवीर भैयाजी, लब्बू पंडित, दिनेश शर्मा, कमलेश शर्मा, राकेश अनाड़ी आदि भाजपाई रहे।

-- फोटो- 53

भाजपा मंडल अध्यक्षों का स्वागत

जासं, हाथरस : धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों के स्वागत के लिए समारोह हुआ। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया। फिलहाल 15 में से 13 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीद जताई कि सभी पार्टी की मजबूती व देशहित में कार्य करेंगे। पार्टी के दिशा-निर्देश व उद्देश्य से भी उन्हें अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी