इमरजेंसी ब्रेक से आई ट्रेन के इंजन में खराबी

?? ??? ?? ????? ????? ?? ?? ?? ??? ?? ????? ????? ?? ?? ?? ??? ?? ????? ????? ?? ?? ?? ??? ?? ????? ????? ?? ?? ?? ??? ?? ????? ????? ?? ?? ?? ??? ?? ????? ????? ?? ??

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 01:09 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 01:09 AM (IST)
इमरजेंसी ब्रेक से आई ट्रेन के इंजन में खराबी
इमरजेंसी ब्रेक से आई ट्रेन के इंजन में खराबी

संवाद सहयोगी, हाथरस : इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण गुरुवार की सुबह कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। ट्रैक पर गाय व बछड़ों के आने से चालक को ब्रेक लगाने पड़े। इससे यात्रियों को झटके भी लगे। आधा घंटा बाद खराबी दूर हो सकी।

रेलवे ट्रैक पर अकसर मवेशी पहुंच जाते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। पिछले सप्ताह मथुरा रोड पर एक सांड़ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया था। गेटमैन आवारा पशुओं को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन कहीं न कहीं से पशु घुस ही जाते हैं। गुरुवार की सुबह नौ बजे कासगंज-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पहुंची। यहां से मथुरा के लिए ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन रफ्तार पकड़ रही थी कि तालाब चौराहा फाटक के पास अचानक मवेशियों का झुंड ट्रैक पर पहुंच गया। चालक ने हादसे से बचने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बाद गेटमैन ने पशुओं को भगाया। इसके बाद इंजन शुरू नहीं हो सका। ब्रेक के कारण इंजन में खराबी आ गई। रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे तथा खामी को दूर करने का प्रयास किया। ब्रेक पहियों से चिपक गए थे, जिन्हें अलग किया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। तब तक तालाब चौराहा व इगलास अड्डा रेलवे फाटक भी बंद रहे। यहां दोनों चौराहों पर जबरदस्त जाम लग गया। अलीगढ़ रोड पर टूटा बैरियर

फोटो-9

हाथरस: अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया पर बैरियर लगाया गया है, जिससे बड़े वाहन शहर में दाखिल न हो सकें। गुरुवार की सुबह एक वाहन की टक्कर से बैरियर टूट कर नीचे गिर गया। इसके कारण छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। जानकारी पर सेतु निगम के कर्मचारी पहुंचे, जिन्होंने बैरियर ठीक किया। बैरियर को तोड़ने वाला चालक वाहन लेकर भाग चुका था।

chat bot
आपका साथी