दैनिक जागरण ने 12 दिन में लगाए 88,177 पौधे

एक पौधा जिदगी के लिए अभियान के तहत आखिरी दिन रोपे गए 17 हजार 290 पौधे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 04:17 AM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 04:17 AM (IST)
दैनिक जागरण ने 12 दिन में लगाए  88,177 पौधे
दैनिक जागरण ने 12 दिन में लगाए 88,177 पौधे

जासं, हाथरस : दैनिक जागरण की ओर से चलाए गए एक पौधा जिदगी के लिए अभियान का बुधवार को समापन हो गया। आखिरी दिन 17 हजार 290 पौधे लगाकर अभियान को अंजाम तक पहुंचाया। 12 दिन तक चलाए गए अभियान में 88177 पौधे लगाए गए। इस अभियान को सरकारी विभाग, सामाजिक-शैक्षिण संस्थाएं व जनप्रतिनिधियों ने ऊंचाइयां दीं।

शहर में नगर पालिका परिसर स्थित पार्क में चेयरमैन आशीष शर्मा, ईओ विवेकानंद गंगवार व अधीनस्थ स्टाफ ने 20 पौधे लगाए। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर 10 पौधे लगाए गए।

सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित अग्निशमन केंद्र पर 500 पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायत नगला जलाल में ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 3200 पौधे लगाए गए। ग्राम पंचायत खेड़ा सुल्तानपुर में 2400 पौधे लगाए गए। ग्राम प्रधान अमर सिंह बघेल, देवेंद्र सिंह, यशपाल सिंह आदि मौजूद थे। नगर के वीर अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज में 500 पौधे लगाए गए। पौधारोपण करने वालों में कय्यूम अख्तर,जुनैद अख्तर, राहुल गोला, इकरार, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, सरोज गोस्वामी, नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा मौजूद थे।

गांव बिसाना स्थित सिद्धपीठ तारागढ़ माता मंदिर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने पौधारोपण किया। पुरदिलनगर क्षेत्र के गांव पोरा में ग्राम प्रधान देवेंदर कुमार कुशवाह ने पंचायत के सभी गांवों में 3000 पौधे लगाए। ग्राम प्रधान बाडी केपी सिंह ने 2800 पौधे लगवाए। मां गंगा कालेज आफ एजुकेशन पुरदिलनगर में प्रबंधक अनिल यादव के नेतृत्व में 100 पौधे लगाए गए। पुलिस चौकी पोरा पर 50 पौधे लगाए गए। बिजलीघर पुरदिल नगर व भिसी में अवर अभियंता राहुल चौहान के नेतृत्व में 100 पौधे लगाए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खासपुर में सभासद गौरी शंकर बघेल व अनिल यादव समाजसेवी ने पौधारोपण किया। अध्यापक देवेंद्र शर्मा व सभी स्टाप का सहयोग रहा। इस विद्यालय में 50 पौधे भी लगाए गए। संविलियन विद्यालय जरेरा में समाजसेवी डॉ. सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। स्टाफ के साथ 50 पौधे लगाए।

हसायन विकास खंड के गांव अंडौली में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में संकट मोचन स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय अंडौली में डेढ़ सौ पौधे लगाए गए।

कस्बे की नूरी मस्जिद मोहल्ला कुरैशियान में जाहिद अली फौजी, हामिद कुरैशी, साजिद अली, अबरार ने 10 पौधों का रोपण किया।

सादाबाद : सादाबाद ग्रीन टाउन के सदस्यों ने बैजनाथ मंदिर प्रांगण में पौधे रोपे। संस्था के सदस्य अवतार अग्रवाल ने बताया कि अब तक उनकी संस्था ने कस्बे में 500 पौधे रोपे हैं।

कुरसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय वन दारोगा अखिलेश कुमार ने अधीनस्थों के साथ, कुरसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधान प्रतिनिधि चौ. रूपेंद्र सिंह नंबरदार से मिलकर पौधारोपण किया। कुरसंडा में ही चौधरी कृषि फार्म पर मुन्नालाल चौधरी ने 51 पौधे लगाए। गीगला विद्युत सब स्टेशन पर 51 पौधे लगाए गए। सहपऊ के ग्राम पंचायत गुतहरा में प्रधान गिर्राज दिवाकर के नेतृत्व में 50 पौधे लगाए गए।

सासनी : नगर पंचायत की ओर से चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर व ईओ स्वदेश आर्य के नेतृत्व में कस्बे के बच्चा पार्क व इगलास रोड पानी की टंकी व कस्सावान मोहल्ला व अन्य इलाकों में 2800 पौधे लगवाए गए। गांव खोरना में उपनिदेशक कृषि एचएन सिंह ने ग्राम वासियों के सहयोग से 500 छायादार पौधे लगाए।

chat bot
आपका साथी