मंडी में उमड़ी भीड़, नहीं हुआ शारीरिक दूरी का पालन

बिना मास्क नहीं दिया गया मंडी में प्रवेश मुख्य द्वार पर की गई सैनिटाइजर की व्यवस्था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:47 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:47 AM (IST)
मंडी में उमड़ी भीड़, नहीं हुआ शारीरिक दूरी का पालन
मंडी में उमड़ी भीड़, नहीं हुआ शारीरिक दूरी का पालन

संवाद सहयोगी, हाथरस : 48 घंटे बाद खुली सब्जी मंडी में फल व सब्जी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के कोई इंतजामात नहीं होने से बिना मास्क ही लोग मंडी में घूम रहे थे। मंडी प्रशासन की लापरवाही के चलते ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन मंडी में कहीं नहीं दिखा।

35 घंटे के कोरोना क‌र्फ्यू के बाद अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में सब्जी मंडी सोमवार की सुबह 5 बजे ही खुल गई। सब्जी लेकर मंडी में किसानों का आगमन तड़के चार बजे ही शुरू हो गया था। दुकानों के आगे सब्जी के ढेर लगाकर उसकी बिक्री की जा रही थी। सड़कों तक सब्जियों के ढेर लगे हुए थे। सबसे अधिक भीड़ मंडी में फुटकर विक्रेताओं के चलते लगी हुई थी। मंडी दुकानदारों के साथ खरीदारों के चेहरों से भी मास्क नदारद थे। भीड़ के चलते शारीरिक दूरी के नियम का दूर-दूर तक पालन नहीं दिख रहा था। भीड़ को कम करने व कोविड की गाइड लाइन के पालन के लिए भी मंडी प्रशासन ने कोई इंतजाम नहीं किए थे। ऐसा ही हाल गल्ला मंडी में भी था। मंडी सचिव यशपाल सिंह ने बताया कि मंडी में कोविड की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देरी से खुला मंडी का गेट

48 घंटे बाद सोमवार की सुबह खुली मंडी के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुबह से ही सब्जी लेकर आए किसान व दुकानदारों की भीड़ लग गई थी। सामान्य दिनों में यह गेट सुबह चार बजे ही खुल जाता है। इस दिन यह गेट सुबह सात बजे तक नहीं खुला तो किसान व व्यापारियों ने हाय-तौबा शुरू कर दी। उसके बाद ही गेट खोला गया।

chat bot
आपका साथी