सरकार का इकबाल नहीं होने के कारण हो रही हैं घटनाएं : सुमन

सिकंदराराऊ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन तथा एमएलसी व हाथरस जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह ने मंगलवार को अकराबाद थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले को लेकर घटनास्थल का दौरा किया तथा पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:52 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:52 AM (IST)
सरकार का इकबाल नहीं होने के कारण हो रही हैं घटनाएं : सुमन
सरकार का इकबाल नहीं होने के कारण हो रही हैं घटनाएं : सुमन

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन तथा एमएलसी व हाथरस जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह ने मंगलवार को अकराबाद थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले को लेकर घटनास्थल का दौरा किया तथा पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया।

सुमन ने नगर में कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अकराबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व घटित हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मृत किशोरी 11 वर्ष से अपनी नानी के पास रहती थी जो कि बोल भी नहीं पाती थी। ऐसी मासूम बच्ची के साथ हुई घटना घोर निदनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। सरकार आक्रोश से नहीं चलती, जनता के भरोसे से चलती है। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार का इकबाल ही नहीं रहा है। यदि सरकार का इकबाल हो तो अपराधी घटना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

सुमन ने कहा कि हाथरस में बूलगढी कांड के बाद अकराबाद की घटना इसका प्रमाण है। घटना के संबंध में सभी तथ्यों की जानकारी एकत्रित करके जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जा रही है। यदि घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि बुधवार को दोपहर दो बजे वह सासनी के गांव नौजरपुर में पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, महेंद्र सोलंकी , रामनारायण काके, जिला उपाध्यक्ष गिनेश यादव , दिनेश लोधी, सुनील यादव, रोहिताश यादव, डंबर सिंह ,रामवीर सिंह यादव, विजेंद्र जाटव , प्रशांत यादव मौजूद थे ।

chat bot
आपका साथी