337 टेबल पर सुबह आठ बजे से मतगणना होगी शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रविवार की सुबह आठ बजे मतगणना होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 12:22 AM (IST)
337 टेबल पर सुबह आठ बजे से मतगणना होगी शुरू
337 टेबल पर सुबह आठ बजे से मतगणना होगी शुरू

जागरण संवाददाता, हाथरस: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रविवार की सुबह आठ बजे होने वाली मतगणना की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। कड़े सुरक्षा पहरे और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना कराई जाएगी। मतगणनास्थल पर बिन पास के एंट्री किसी की भी नहीं होने दी जाएगी। मतगणना के रिजल्ट का एनाउंस लाउडस्पीकर से कराया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि परिणाम देर रात से आना शुरू होंगे। दो शिफ्ट में 24 घंटे मतगणना कराई जाएगी।

जनपद में 15 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतगणना दो मई को संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर कराई जाएगी। ब्लाकवार मतगणना टेबल की संख्या निर्धारित कर दी गई है। पूरे जनपद में 337 टेबल पर मतगणना कराई जाएगी।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि सादाबाद में 56, सहपऊ में 34, हाथरस में 48, मुरसान में 50, सासनी में 58, सिकंदराराऊ में 36 और हसायन में 51 टेबल लगाई गई हैं।

प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए 20 फीसद रिजर्व कार्मिकों को शामिल किया गया है। मतगणना दो मई को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर कार्य समाप्ति तक अनवरत जारी रहेगी। गणना कार्मिकों की ड्यूटी दो पाली में लगाई जाएगी। पहली पाली प्रात: आठ से रात आठ बजे तक और दूसरी पाली रात आठ बजे से प्रात: आठ बजे तक रहेगी।

वर्जन

मतगणना कराए जाने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना दो शिफ्ट में होगी।

आरबी भास्कर, सीडीओ हाथरस।

मतगणनास्थलों पर तैयारी पूरी

संसू, सिकंदराराऊ : प्रशासन द्वारा मतगणना कड़े सुरक्षा पहरे और सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। मतगणना के लिए अलीगढ़ रोड स्थित केजीएन पीजी कॉलेज में बैरिकेडिग का काम तेजी से किया गया। दमकल एवं नगर पालिका कर्मियों द्वारा सैनिटाइजेशन मतगणना स्थल पर किया गया। खंड विकास अधिकारी यतेंद्र सिंह एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. बृजेश कुमार ने निरीक्षण करके मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना स्थल पर जाली, बैरिकेडिग,लाइट ,जनरेटर की उचित व्यवस्था की गई है।

मतगणना स्थल पर तैयारी पूरी

संसू, सासनी : शनिवार को पूरे दिन मजदूरों ने मतगणना के लिए विद्यालय परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य किया। मतगणना स्थल पर प्रवेश द्वार व निकास द्वार अलग-अलग तैयार कराए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन मतगणना स्थल पर चल रहे कामकाज का जायजा लेते रहे। मतगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगवाना अनिवार्य होगा। सामाजिक दूरी जैसे नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

ब्लाक वाइज टेबल की संख्या

सादाबाद ,56

सहपऊ,34

हाथरस, 48

मुरसान ,50

सासनी , 58

सिकंदराराऊ,36

हसायन,51

chat bot
आपका साथी