पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों पर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराकर किया जागरूक।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 04:36 AM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 04:36 AM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान
पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

संवाद सहयोगी, हाथरस : पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते दाम से लोग परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को विभिन्न पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस नेताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जाहिर किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनपद की विभिन्न पेट्रोल पंप पर जाकर कांग्रेस के फ्रंटल संगठन एवं प्रकोष्ठों के लोगों ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि एवं महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। आगरा रोड पेट्रोल पंप पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, पिछड़ा वर्ग की ओर से संदीप कश्यप, अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मुबीन खान ने लोगों से हस्ताक्षर कराए। लाडपुर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पिटू खटीक के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान को कैंप लगाया गया। मेंडू रोड पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अविनाश पचौरी, प्रदेश सचिव सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपिन अग्निहोत्री के नेतृत्व में कैंप लगा। हाथरस जनपद की चारों तहसीलों एवं सातों ब्लाक की पेट्रोल पंपों पर जाकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने विभिन्न पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान में पहुंचकर पार्टी के लोगों का मनोबल बढ़ाया। कहा कि हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने भी उनकी मुहिम में साथ खड़े होने का वायदा किया। सरकार की जनविरोधी नीति का विरोध किया। हस्ताक्षर अभियान में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, हरिशंकर वर्मा, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, विष्णु कुमार, अनुराग सिंह मौजूद रहे। सिकंदराराऊ में भी हस्ताक्षर अभियान

संसू, सिकंदराराऊ : पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नगर के सभी पेट्रोल पंपों पर कैंप लगाकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोगों से आंदोलन के पक्ष में हस्ताक्षर कराए। इस अवसर पर वाहन चालकों से हस्ताक्षर कराए गए। हस्ताक्षर अभियान में समस्त फ्रंटल संगठन शामिल हुए। कहा गया कि डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से महंगाई बहुत तेजी से बढ़ रही है जो आम आदमी के लिए बेहद मुश्किल भरा है। आम आदमी महंगाई से बुरी तरह परेशान है। केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। सरकार का जनता को होने वाली दिक्कतों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खा, नगर अध्यक्ष हसीन खान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, जिला सचिव राशिद कुरैशी, जिला महासचिव निखिलवर्ती पाठक, पवन ठाकुर, शिवम यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी