बड़ी संख्या कांग्रेसी दिल्ली रैली में हुए शामिल

जागरण संवाददाता,हाथरस: कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि देश की नरेंद्र मो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 12:57 AM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 12:57 AM (IST)
बड़ी संख्या कांग्रेसी दिल्ली  रैली में हुए शामिल
बड़ी संख्या कांग्रेसी दिल्ली रैली में हुए शामिल

जागरण संवाददाता,हाथरस: कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने हमेशा झूठे वायदे किए हैं। चुनाव से पूर्व जो वायदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ है। न तो भ्रष्टाचार समाप्त हुआ न हीं आतंकवाद। युवाओं को नौकरी तक नहीं मिली, जिस काले धन को वापस लाने का वायदा किया था वो काला धन भी वापस नहीं आया। गरीबों के खाते में फूटी कौड़ी तक नहीं आई। आज देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

दीक्षित दिल्ली रैली में रवानगी से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रवक्ता डा. मुकेश चंद्रा ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ग्राम स्वराज अभियान, स्वच्छता अभियान, उज्जवला अभियान, हरीतिमा अभियान और न जाने कौन कौन से अभियान चलाकर पार्टी का प्रसार प्रचार कर रही हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। यह सभी अभियान केवल कागजों व मीडियों की सुर्खियों तक ही सीमित हैं। 2019 में भाजपा का पूरी तरह से सफाया होगा। इसी के बाद ही एक हजार कांग्रेसी विभिन्न वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इस रैली में जाने वालों में अशोक गुप्ता, शंशाक पचौरी एडवोकेट, संजीव आंधीवाल, कृपेंद्र ¨सह चौहान, सुरेश चंद्र शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय, विजेंद्र कांत पाठक, हरीशंकर शर्मा, रामकुमार सारस्वत, डा.रतन ¨सह, सराऊद्दीन कुरैशी, रमेश चौहान, अखलाख भारती, मुन्नालाल शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी