पेट्रोलियम की महंगाई पर गरजे कांग्रेसी, प्रदर्शन

चारों तहसीलों में पेट्रोल पंपों पर धरना-प्रदर्शन जिलाध्यक्ष ने रिक्शा चलाकर सरकार को चेताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:04 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:04 AM (IST)
पेट्रोलियम की महंगाई पर गरजे कांग्रेसी, प्रदर्शन
पेट्रोलियम की महंगाई पर गरजे कांग्रेसी, प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हाथरस : पेट्रोल-डीजल की बेतहासा मूल्य वृद्धि से बढ़ी महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को जिलेभर में पेट्रोल पंपों पर धरना दिया। चारों तहसील मुख्यालयों पर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

हाथरस शहर में प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर के नेतृत्व में जिला कैंप कार्यालय श्रीराम-कृष्ण कृपा भवन से जुलूस निकाला। जुलूस में पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने रिक्शा चलाकर सरकार को चेतावनी दी। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने कहा कि महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जुलूस आगरा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो वहां कांग्रेसी धरने पर बैठ गए। यहां प्रदेश सचिव अमित सिंह दिवाकर एवं जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, महिला शहर अध्यक्ष सलमा बेगम, सेवादल शहर अध्यक्ष आरके राजू, अनुज संत, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव पवन पंडित मौजूद रहे।

सादाबाद में प्रदेश सचिव के नेतृत्व में साइकिल चलाकर पेट्रोल पंप पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व सभी कांग्रेसी जैन पैलेस से साइकिल चलाकर धरना स्थल पारिजात पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महंगाई को लेकर भड़ास निकाली। इस मौके पर निखिलवर्ती पाठक, जगत रावत, शैलेंद्र उपाध्याय, संतोष शर्मा, दिनेश चौधरी, जितेंद्र गौतम, विकास चौधरी, मथुरा प्रसाद, अंकित चौधरी, महिपाल सिंह, अनिल शर्मा, राहुल ठाकुर मौजूद रहे।

अलीगढ़ के शराब कांड में शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया गया।

सिकंदराराऊ में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हसीन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर शुक्रवार को अलीगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में शाकिर कुरैशी, राशिद कुरैशी, गौरव कश्यप, गिरीश दिवाकर, माशा अल्लाह, अब्दुल मजीद कुरैशी, सूफी मोहम्मद मुबीन मौजूद रहे। सासनी में आगरा-अलीगढ़ राज मार्ग स्थित रामवती पेट्रोल पंप पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष टेकचंद राव ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में पेट्रोल डीजल के दामों में आए दिन वृद्धि हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश मल्ल, सेवादल के मुन्नालाल शर्मा, नगर अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, इरफान खान, अनकेत पंडित, रानू दीक्षित, विष्णु दीक्षित, मुन्ना लाल शर्मा शामिल थे। एनएसयूआइ व किसान

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा और एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान सदर कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं की घेराबंदी कर दी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन दीक्षित ने कहा कि एक तो कोरोना की वजह से काम-धंधे चौपट हो गए हैं। ऊपर से मंहगाई ने कमर तोड़ रखी है। इस मौके पर संजीव आधीवाल, अशोक कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, अभिषेक श्रोती, मोहन शर्मा, लोकेश कुमार, रोहित शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी