बादलों का डेरा, बूंदाबादी ने बढ़ाई सर्दी

दूसरे दिन भी धूप नहीं निकली बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों में बढ़ी भीड़।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 04:39 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 04:39 AM (IST)
बादलों का डेरा, बूंदाबादी ने बढ़ाई सर्दी
बादलों का डेरा, बूंदाबादी ने बढ़ाई सर्दी

संवाद सहयोगी, हाथरस : लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। बादल छाये रहे। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। कई बार हुई बूंदाबांदी से सर्दी और बढ़ गई। मौसम भीगा-भीगा और सर्द होने से कामकाज भी प्रभावित रहा। गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ने से बाजारों में रौनक रही।

सर्दी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भी बादलों की घेराबंदी और कोहरे की चादर तनी रही। सूर्यदेव के दर्शन न होने से जनजीवन पर इसका असर दिखा। सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों और अलावों की अहमियत बढ़ गई है। बर्फीली हवाएं चुभ रही थीं। सर्दी बढ़ने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए बच्चों व बुजुर्गाें को बाहर नहीं निकलने दिया गया। दिनभर होती रही बूंदाबांदी

जिले में बूंदाबांदी रुक-रुककर रात तक होती रही। दिन ढलते ही कोहरा भी शुरू हो गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी भागों में दिख रहा है। दिन में शाम सा अंधेरा

गुरुवार को सूरज नहीं निकलने और बादल छाये रहने से चारों और अंधेरा छाया हुआ था। चालक ²श्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की लाइट जलाकर चला रहे थे। मौसम ने वाहनों की गति को भी थामे रखा। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। शाम होते ही बाजार में दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया था। गुलजार रहे गर्म कपड़ों के बाजार

मौसम में बदलाव के चलते सर्दी और बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने गर्म वस्त्रों को बक्सों से निकाल लिया है। बिना गर्म कपड़ों के लोग घर से भी नहीं निकल रहे। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर कार्डिगन, शाल, टोपी, स्वेटर, कंबल आदि गर्म कपड़ों की भरमार है। शहर में बने दोनों अस्थाई बाजार हिमालयन बुद्धिस्ट मार्केट व लुधियाना बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखी।

chat bot
आपका साथी