50 हेक्टेयर में विकसित होगा सिटी फोरेस्ट

जिले का जल्द सिटी फोरेस्ट के रूप में एक रमणीक स्थान की सौगात मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM (IST)
50 हेक्टेयर में विकसित होगा सिटी फोरेस्ट
50 हेक्टेयर में विकसित होगा सिटी फोरेस्ट

संवाद सहयोगी,हाथरस: जिले का जल्द सिटी फोरेस्ट के रूप में एक रमणीक स्थान की सौगात मिलेगी। इसके लिए सासनी में सुसायत कलां के पास जगह का चयन किया गया है। करीब 50 हेक्टेयर में यह प्रोजेक्ट तैयार कराया जाएगा। इसका निरीक्षण शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी व पीडी ने संयुक्त रूप से किया।

केंद्र सरकार द्वारा जिले को हरा-भरा रखने के लिए सिटी फोरेस्ट बनाए जा रहे हैं। इसके तहत हाथरस जिले में भी एक सिटी वन बनाने की योजना क्रियान्वयन की जा रही है। इसके लिए वन विभाग द्वारा जगह की तलाश की जा रही थी। जो अब पूरी हो गई है। सासनी में अलीगढ़ रोड पर सुसायत कला के पास जमीन का चयन किया गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर शनिवार को दोपहर करीब 1:45 बजे इस जगह का निरीक्षण करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी डा. सीपी सिंह व पीडी अश्वनी कुमार मिश्रा सुसायत कला पहुंचे। यहां पर सीडीओ ने जगह का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सिटी फोरेस्ट के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। इसमें क्षेत्रीय वनाधिकारी एसआर ओझा, क्षेत्रीय वनाधिकारी सासनी मौजूद रहे।

केंद्र सरकार द्वारा प्रदूषण को खत्म करने और जिले को हरा-भरा रखने के लिए पूरे देश में करीब 200 सिटी फोरेस्ट बनाए जा रहे हैं। इसके तहत जिले में भी इसके लिए तैयारी करते हुए केंद्र सरकार के पास भेजी गई डीपारआर के पास होते ही इसके लिए निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस कार्य के लिए वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केंद्र सरकार से अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र सरकार को भेजा गया है।

सिटी फोरेस्ट जिले के लिए वन विभाग की एक महत्वाकांक्षी योजना है। अलीगढ़ रोड व मंगलायतन पास में होने से यहां सिटी फोरेस्ट का महत्व और बढ़ जाएगा। अधिकारियों की मानें तो यहां पर डेमो वाटिका, नेशनल ट्रेल, शाइन बोर्ड, लान, ग्रीन बेल्ट, पेयजल सुविधा के लिए नलकूप लगाए जाएंगे। करीब दो करोड़ की धनराशि से सिटी फोरेस्ट की चार दीवारी और अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी