खतरनाक है क्लोरीन, घरों के अंदर न छिड़कवाएं

स्वास्थ्य पर पड़ता इसका दुष्प्रभाव खराब हो जाता है कपड़े व घर का अन्य सामान।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 12:59 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 12:59 AM (IST)
खतरनाक है क्लोरीन, घरों  के अंदर न छिड़कवाएं
खतरनाक है क्लोरीन, घरों के अंदर न छिड़कवाएं

संस, हाथरस : नगर पालिका की ओर से शहर में इन दिनों सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है। यह सैनिटाइजेशन घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर दरवाजों व दीवारों पर कराया जा रहा है। इसको घरों के भीतर छिड़कवाना शरीर पर दुष्प्रभाव डालने के साथ कपड़ों व सामान को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

वैश्विक महामारी को देखते हुए जिले भी इस समय सैनिटाइजेशन का अभियान चल रहा है। यह कार्य नगर पालिका व नगर पंचायत द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसे करने आए कर्मियों पर दबाव डालकर कुछ लोग इसे घरों के अंदर भी छिड़कवा रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद गंगवार बताते हैं कि सैनिटाइज घरों में कराना खतरनाक है। यह सैनिटाइज क्लोरीन व सोडियम हाइपो से बनाया जाता है। क्लोरीन गैस होने से इससे सांस घुटने लगती है और शरीर पर दुष्प्रभाव भी पड़ता है। साथ यह कपड़ों पर पड़ते ही उसका रंग उड़ा देती है। घर में रखी किताबें व अन्य सामान को भी यह खराब कर देती हैं। इससे बचने के लिए घरों में डिटरजेंट के एक फीसद घोल को स्प्रे मशीन के माध्यम सैनिटाइज किया जा सकता है। यह एक सुरक्षित व सस्ता भी है। संक्रमण से बचाएगा नगर

पालिका का कंट्रोल रूम

संस, हाथरस : वैश्विक महामारी के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रतिदिन शहर में सैनिटाइजेशन व सफाई की जा रही है। बुधवार को भी सभी बाजारों में पालिका ने सैनिटाइजेशन कार्य किया। अब नगर पालिका ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसका फोन नंबर 05722-297112 है। यह अभी सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक संचालित है। ईओ डा. विवेकानंद गंगवार ने बताया जल्द ही इसे 24 घंटे किया जाएगा। इस पर शिकायत व सुझाव भी दिए जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी