'दूध में केमिकल मिलाते हैं जो, बच्चों को जहर पिलाते हैं वो'

पांच साल की कवयित्री ने कविता पाठक श्रोताओं को चौंकाया मौसम खराब होने बावजूद जमे रहे श्रोता सहपऊ में हास्य कवि सम्मेलन।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:16 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:16 AM (IST)
'दूध में केमिकल मिलाते हैं जो, बच्चों को जहर पिलाते हैं वो'
'दूध में केमिकल मिलाते हैं जो, बच्चों को जहर पिलाते हैं वो'

संसू, हाथरस : सहपऊ कस्बे के थरौरा मार्ग पर स्थित राधाकृष्ण वेंकट हाल में सोमवार की शाम को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। अध्यक्षता वयोवृद्ध हास्यकवि पदम अलबेला व संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया।

बदायूं से आई पांच वर्षीय कवयित्री वैभवी विजय गुप्ता ने काव्य पाठ कर अपने कवि जीवन की शुरुआत की। उन्होंने, 'दूध में केमिकल मिलाते हैं जो, बच्चों को जहर पिलाते हैं वो, बड़े शैतान लगते हैं वो, कभी पकड़े नहीं जाते हैं' सुनाया तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कवि सम्मेलन में सिकंदराराऊ की कवयित्री मीरा दीक्षित ने मां शारदा की काव्य आराधना की। हास्य कवि पदम अलबेला ने 'कौन सी दफा में लेके चला रे सिपहिया, जरा तो बता मेरे को ये भइया, जब भी याद अलबेली को आती है, उसकी मंदिर में से घण्टी बज जाती है, घंटी के इशारे से मुझे बुलाती है' आदि कविताओं से मनोरंजन किया। मुरसान के सबरस मुरसानी ने भी हास्य व व्यंग्य रचनाओं से लोटपोट किया। तेरह वर्षीय कवयित्री उन्नति भारद्वाज ने ओज की कविता 'राम फिर पृथ्वी पर खुद नही आएंगे, रावण को मारने को हमें ही राम बन जाना होगा, देश में रामराज्य हमें ही लाना होगा' सुनाकर तालियां बटोरीं। कवि डा. नितिन मिश्रा ने श्रृंगार रस की कविता एवं मंजू शर्मा ने कविता से राम की कथा का वर्णन किया। सम्मेलन में सतेंद्र शर्मा व श्रीकृष्ण भारद्वाज ने भी काव्य पाठ किया।

समापन के दौरान सादाबाद के सीओ ब्रह्म सिंह ने 'कर्ण का रथ धंसा क्यों, अर्जुन का गांडीव रुका क्यों' सुनाया। आयोजकों ने सम्मेलन में आए कविगण व सादाबाद सीओ ब्रह्म सिंह, कोतवाल मनोज कुमार को प्रतीक चिह्न देकर व पटका से स्वागत किया।

आनंद शर्मा एडवोकेट ने कवियों का परिचय कराया। संदीप जैन, दिनेश वाष्र्णेय एडवोकेट, मनीष गुप्ता, राम कुमार गुप्ता उर्फ छकौड़ी सेठ, गजेंद्र वर्मा, रवि शुक्ला, विवेक उपाध्याय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी