चीयर फार इंडिया-बी लाइक एन ओलिंपियन से करेंगे उत्साहव‌र्द्धन

टोक्यो ओलिपिक में भाग लेने गए खिलाड़ियों के उत्साहव‌र्द्धन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा अभियान चलाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:29 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:29 AM (IST)
चीयर फार इंडिया-बी लाइक एन 
ओलिंपियन से करेंगे उत्साहव‌र्द्धन
चीयर फार इंडिया-बी लाइक एन ओलिंपियन से करेंगे उत्साहव‌र्द्धन

जासं, हाथरस : टोक्यो ओलिपिक में भाग लेने गए खिलाड़ियों के उत्साहव‌र्द्धन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा अभियान चलाएगा। चीयर फार इंडिया-बी लाइक एन ओलिंपियन अभियान आठ अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से खिलाड़ियों को यह शक्ति दी जाएगी कि देश का प्रत्येक युवा उनके साथ है।

भाजपा जिला कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह ने कहा कि ओलिपिक में जाने वाले दल में 123 एथलीट शामिल हैं। अब तक का सबसे बड़ा दल वहां गया है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री भी उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो का भी लक्ष्य सरकार के आह्वान का समर्थन करना है। इसके लिए भाजयुमो ने वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ष्द्धद्गद्गह्म4द्बठ्ठस्त्रद्बड्ड.ढ्डद्भ4द्व.श्रह्मद्द तैयार की है। अभियान भी आठ अगस्त तक चलना है। इस अभियान में चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना, पढ़ना, लिखना, जल्दी उठना आदि में से कम से कम एक चुनौती स्वीकार करनी होगी। एक प्रतिभागी एक से अधिक चुनौती भी स्वीकार कर सकता है। चुनौती तय करके अपना पंजीकरण वेबसाइट पर कराकर प्रतिभागी बनना होगा। दी गई चुनौती के प्रति दिन के वर्क आउट को प्रतिदिन वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। पंजीकरण आठ अगस्त तक भी करा सकते हैं। पहले 10 प्रतिभागी जो सफलतापूर्वक दैनिक चुनौतियों का प्रदर्शन करके वेबसाइट पर अपलोड करेंगे, उनको वर्चुअल स्वर्ण पदक मिलेगा। जो प्रतिभागी 10 दिन लगातार चुनौतियों को पूराकर कर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। उनको वर्चुअल रजत पदक प्राप्त होगा। पांच दिन लगातार चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को वर्चुअल कांस्य पदक मिलेगा। गजेंद्र, अरविद दिवाकर, बबलू गौतम, अमन जैन, विक्रम सिंह जादौन, जितेंद्र वाष्र्णेय, दीपक वाष्र्णेय, रजत अग्रवाल, रवि वाष्र्णेय, अंकुश गौड़, विकास गुप्ता, भानु राघव, प्रेम दीक्षित बादल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी