किसान और मजदूरों के मसीहा थे चौ. चरणसिंह

पूर्व प्रधान मंत्री व किसानों के मसीहा चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 11:43 PM (IST)
किसान और मजदूरों के मसीहा थे चौ. चरणसिंह
किसान और मजदूरों के मसीहा थे चौ. चरणसिंह

संवाद सहयोगी,हाथरस:पूर्व प्रधान मंत्री व किसानों के मसीहा चौ.चरण सिंह की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक संगठनों ने बैठक और हवन यज्ञ कर बड़े चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को 34 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सपा के जिला अध्यक्ष व एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, आरसी लाल प्रजापति, हरवीर सिंह तोमर, हेमंत गौड़, नेत्रपाल, चिटू शर्मा अनिल दीक्षित, हाजी नवाब मौजूद थे।

पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर आयोजित यज्ञ में दी आहुतियां : सादाबाद में मथुरा अड्डा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक रामसरन आर्य (लहटू ताऊ), जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, जिपंस प्रदीप चौधरी द्वारा हवन यज्ञ किया। विनोद चौधरी, जिपंस सुरेंद्र सिंह , मुनब्बर कुरेशी, प्रवीन पौनिया, महीपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपू चौधरी ने आहुति दी।

भाजपा नेताओं ने याद किए पूर्व प्रधानमंत्री: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपाइयों द्वारा भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, किशोर जैसवाल , सुधीर गर्ग, ओमवीर सिंह प्रधान, चरण सिंह, तपन जोहर, अमित वर्मा के अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौ. संजय सिंह , किशनपाल सिंह , भीकम सिंह जिला महामंत्री, छीतर सिंह,शिवकुमार परमार, प्रवेश ओझा, बंटी चौधरी, लोकेंद्र चौधरी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

सादगी से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि :सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में किसान समाज सेवा समिति द्वारा किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि सादगी के साथ मनाई गई। इसमें मंडल अध्यक्ष अर्जुन बघेल, जिलाध्यक्ष अमित कुमार बघेल , धर्मेंद्र ,अजय पाल सिंह ,संतोष लोधी , प्रिस बघेल , दीपक वर्मा , शिवम वर्मा , विजेंद्र राजपूत , धर्मेंद्र बघेल , अमित बघेल मौजूद रहे।

कांग्रेस कमेटी ने मनाई चौधरी की पुण्यतिथि : पुरदिलनगर गांव पोरा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसायन के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान एडवोकेट की अध्यक्षता में मनाई गई। इसमें दिनेश कुमार चौहान एडवोकेट, कपिल राजौरिया ,दिगंबर सिंह, तेजवीर यादव ,सत्यप्रकाश शर्मा , संजय प्रताप चौधरी ,इकबाल, मोनू ,रामखिलाड़ी यादव, राजकुमार चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी