कैच द रैन थीम से बचाएंगे पानी

-वर्षा के जल को संग्रहित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है -नेहरू युवा केंद्र व जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:15 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:15 AM (IST)
कैच द रैन थीम से बचाएंगे पानी
कैच द रैन थीम से बचाएंगे पानी

जासं, हाथरस : नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय व जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण को लेकर कैच द रैन थीम पर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को वर्षा जल को संग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत जहां भी, जब भी संभव हो, वर्षा के जल का संग्रह करें। जमीनी स्तर पर लोगों की सहभागिता से देश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ जन आंदोलन के रूप में जलसंग्रह सुनिश्चित करने, जलवायु परिस्थितियों और मिट्टी की स्थितियों के अनुकूल रेन वाटर हार्वेस्टिग स्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए प्रेरित करना है। मानसून के चार-पांच माह की अवधि में होने वाली वर्षा देश के अधिकांश हिस्सों में पानी का श्रोत है। जल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत केंन्द्र के वालंटियर गांव-गांव जाकर लोगों को वर्षा जल संरक्षण, पानी की एक एक बूंद को बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। जल का संरक्षण बेहद जरूरी है, इसकी जागरूकता की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं बल्कि सभी की है, क्योंकि इस धरा पर जल ही ऐसा पदार्थ है, जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

नेहरू युवा केंद्र की लेखा व कार्यक्रम सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य देश में वर्षा जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम और विशेष कार्य योजनाएं तैयार करना है। इस अभियान से देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास वर्षा जल संचय को लेकर एक साफ संदेश पहुंचेगा। जिससे आम जनता भी वर्षा ऋतु आने से पहले पानी इकट्ठा करने के लिए संसाधनों को विकसित करेगी।

नेहरू युवा केंद्र मुरसान के गांव चाचपुर के कालेज में छात्र-छात्राओं को कैच दे रैन के तहत जल शक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद मुरसान की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मेघा शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर ध्यान देने की आवश्कता पर जोर देने से युवा जल के महत्व को समझ सकेंगे। वर्षा का जल एकत्रित करके उपयोग में लेने को कहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका मेघा शर्मा, तरूण शर्मा, अनुज शर्मा, पूजा शर्मा, संध्या शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी