मुलायम के जन्मदिन पर काटा केक, रक्त का दान

सपाइयों ने सादाबाद हाथरस सासनी सिकंदराराऊ और हसायन में किए कार्यक्रम दीर्घायु की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 01:28 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:28 AM (IST)
मुलायम के जन्मदिन पर काटा केक, रक्त का दान
मुलायम के जन्मदिन पर काटा केक, रक्त का दान

जागरण टीम, हाथरस : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को शहर से लेकर देहात तक जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कहीं केक काटा गया तो कहीं उनकी लंबी आयु की कामना की गई। जिला अस्पताल में सपाइयों ने रक्तदान भी किया।

सपाइयों ने जिला कार्यालय में सबसे पहले केक काटकर मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की। पूर्व •िाला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्ष की प्रेरणा देता है। •िाला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने कहा की नेता जी ने जीवनभर सांप्रदायिक ताकतों को पनपने नहीं दिया। जिला कार्यालय पर •िाला कोषाध्यक्ष मुहर सिंह, रामनारायण काके, विजय सिंह प्रेमी, मास्टर सुनील यादव, विपिन यादव, देशराज सिंह चौधरी, अजय सिंह यादव, बंटी शर्मा, शिवकुमार वाष्र्णेय, सुनीता यदुवंशी आदि ने केक काटा। इसके बाद बागला हास्पिटल की ब्लड बैंक में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। 15 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व एमएलसी असीम यादव और पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान करने वालों में एसपी सिंह सेंगर, राना प्रताप सिसौदिया, विकास यादव, चौधरी श्याम सिंह, मि•रा शानू बेग, जसवंत सिंह प्रधान, सुशील यादव, विपिन यादव आदि शामिल रहे। पूर्व विधायक ने काटा केक

सादाबाद : सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के हाथरस रोड स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर एक दूसरे को गले मिलकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपनी सरकार के समय में गरीब-शोषित वर्ग के लोगों का विकास किया। कार्यक्रम में पूर्व •िालाध्यक्ष चौधरी भा•ाुद्दीन, •िाला पंचायत सदस्य विपिन यादव, चेयरमैन रजनीश कुशवाह, ब्रह्मदेव कश्यप, कालीचरण दिवाकर, हाफि•ा शफ़ीक़ आदि मौजूद थे।

2022 में अखिलेश के नेतृत्व

में सरकार बनाएंगे : सोलंकी

जासं, हाथरस : सिकंदराराऊ में कैंप कार्यालय पर मुलायम सिंह का जन्मदिन केक काटकर और मिष्ठान वितरित कर मनाया गया। इस दौरान सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी कार्यकर्ता नेताजी के जन्मदिन पर संकल्प लें कि वर्ष 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डंबर सिंह, हरवीर सिंह तोमर, भारत केसरी पहलवान रामेश्वर यादव, मेहराज कुरैशी, जितेंद्र चौधरी, रोहिताश यादव,श्रुति यादव, रामकिशन बबलू यादव, सोनू प्रधान देवर, डीएस यादव, नागेश यादव, हरिमोहन यादव, रिकू यादव, राहुल शर्मा पहलवान उपस्थित रहे। मुरसान में भी रक्तदान : कस्बा मुरसान में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर जगह-जगह केक काटे गए। मुरसान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौधरी ने अपने आवास पर केक काटने के बाद रक्तदान हाथरस ब्लड बैंक में किया, जिसमें दीपेंद्र, हरिमोहन, अनिल कुमार, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह शामिल थे।

ब्लाक प्रमुख ने की लंबी आयु की कामना

संसू, सिकंदराराऊ : विधानसभा क्षेत्र के गांव टोली में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर 82 किलो का केक काटा गया। ब्लाक प्रमुख सुदामा देवी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर बधाई दी। उनकी लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर ब्रजभान सिंह, संजू भैया, राजेश यादव, राजेश फौजी,बंटी यादव, देवेंद्र यादव, चंद्रप्रकाश, शिशुपाल सिंह, अवधेश यादव उपस्थित थे। हसायन में भी आयोजन

हसायन कस्बे के मोहल्ला अहीरान में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी सिंह सेंगर, सपा के नगर अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव, जितेंद्र सिंह यादव, कान्हा यादव, प्रताप सिंह, अशरफ अली, आमिर खान, गोवर्धन यादव दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी