ओवरब्रिज से गुजरने लगी बसें, बस स्टैंड पर लौटी रौनक

ओवरब्रिज के चालू हो जाने से शहर के लोगों को बहुत की राहत मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM (IST)
ओवरब्रिज से गुजरने लगी बसें, 
बस स्टैंड पर लौटी रौनक
ओवरब्रिज से गुजरने लगी बसें, बस स्टैंड पर लौटी रौनक

संवाद सहयोगी,हाथरस: ओवरब्रिज के चालू हो जाने से शहर के लोगों को बहुत की राहत मिली है। जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। विधिवत उद्घाटन भले ही न हुआ हो अब बसें भी यहां से गुजरने लगी हैं। करीब ढाई साल से अधिक समय बाद रोडवेज बसों के आगरा-अलीगढ़ की ओर आवागमन शुरू होने से रोडवेज के बस स्टैंड पर रौनक दिखने लगी है।

आखिरकार तालाब चौराहे पर बहुप्रतीक्षित रेलवे के ओवरब्रिज से यातायात शुरू हो गया। इसके लिए लोगों को करीब ढाई साल से अधिक समय का इंतजार करना पड़ा। इस ओवरब्रिज से अब रोडवेज की बसों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इससे यात्रियों की भीड़ के चलते अब बस स्टैंड व तालाब चौराहे पर चहल-पहल बढ़ गई है। छोटे वाहन चालक भी सवारियों के मिलने से खुश हैं। डिपो प्रभारी बीरी सिंह ने बताया कि बसों को ओवरब्रिज से संचालित किया जा रहा है।

तालाब चौराहा शहर में लोगों के लिए यातायात का मुख्य स्थान रहा है। यहां मथुरा-बरेली व अलीगढ़- आगरा दो हाईवे एक दूसरे से मिलते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने से आगरा-अलीगढ़ की सेवा बंद हो गई थी। पुल से बसों का आवागमन शुरू होने से यात्रियों को अब बाईपास जाने से आजादी मिल गई है। वहीं, यात्री को अब थाना कोतवाली सदर और दूसरी ओर अक्रूर इंटर कालेज के पास से आगरा व अलीगढ़ की ओर जाने के लिए बसें आसानी से मिल रही हैं। पहले इसके लिए यात्रियों को नगला भुस, हतीसा व रुहेरी जाना पड़ता था।

इनका कहना है-

शहर में बसों के आने से यात्रियों को लाभ हुआ है। अब बस स्टैंड के अलावा तालाब चौराहे से भी यात्रियों को बस मिल रही हैं।

- जितेंद्र, यात्री

तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर यातायात शुरू होने से शहर में बसें आ रही हैं। अब यात्रियों को शहर से दूर बाईपास पर नहीं जाना पड़ेगा।

- अरुण कुमार, यात्री

chat bot
आपका साथी