श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,13 लोग घायल

बरेली-मथुरा राजमार्ग पर मेंडू कस्बे के निकट श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार को पलट गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 12:30 AM (IST)
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,13 लोग घायल
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी,13 लोग घायल

संवाद सहयोगी,हाथरस: बरेली-मथुरा राजमार्ग पर मेंडू कस्बे के निकट श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार तड़के अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठे 13 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। एक महिला को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।

रविवार की रात को बरेली से श्रद्धालुओं से भरी तीन-चार बसें मथुरा-वृंदावन के लिए निकली थीं। सुबह करीब पौने पांच बजे करीब मेंडू कस्बे के भैरव मंदिर के निकट किसी वाहन को बचाने के चक्कर में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के अंदर बैठे श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। चालक बस को छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में महिला व बच्चे अधिक थे। बस पलटने से यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। क्रेन से बस को हटवाया गया तब ट्रैफिक सुचारू हुआ। वहीं, घायलों के स्वजन को फोन करके हादसे की जानकारी दी गई। इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जो लोग सुरक्षित थे,उन्हें दूसरी बस के जरिये मथुरा भेज दिया गया।

हादसे में यह हुए घायल

गीता देवी निवासी आजम नगर , सुषमा देवी , पर्थ कुमार निवासीगण फर्नीचर वाली गली, कुसुमलता निवासी आजम नगर, , हेमा व उसकी पुत्री प्रीति, विशाल निवासीगण शुक्लापुर, जय देवी निवासी शुक्लाबाड़ी गली, बबीता, ज्योति, हनी, गीता देवी, फूलवती निवासीगण काली बाड़ी गली, बरेली हैं। जय देवी को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।

अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर,13 लोग घायल : सादाबाद के गांव नगला झुन्ना के पास सोमवार की शाम को राजघाट से अस्थि विसर्जन कर आगरा जाते समय एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार 13 लोग घायल हो गए। चार लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया है। आगरा के शाहगंज नरीपुरा निवासी खैराती लाल अपनी पत्नी की अस्थि विसर्जन के लिए सोमवार को परिवार सहित राजघाट गए हुए थे। परिवार के लोग कैंटर के जरिये आगरा लौट रहे थे। शाम करीब सवा पांच बजे सादाबाद में नवीन मंडी के निकट गांव नगला झुन्ना के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार तथा राहगीर मौके पर आ गए। घायलों को कैंटर से बाहर निकालाकर सीएससी भेजा गया। यहां से गंभीर रूप से घायल खैराती लाल सहित चार लोगों को आगरा रेफर किया गया है।

ये हुए घायल : आगरा के नरीपुरा, शाहगंज निवासी 75 खैराती लाल, बुद्ध बिहार निवासी 70 वर्षीय सत्येंद्र सिंह, ईदगाह निवासी 35 वर्षीय ब्रजमोहन व 30 वर्षीय ज्ञानलता के अलावा आगरा के ही नरीपुरा के रहने वाले 60 वर्षीय संतो देवी, 28 वर्षीय करण सिंह, 36 वर्षीय सुशीला, 12 वर्षीय छवि, 18 वर्षीय करन, 42 वर्षीय देवा व 18 वर्षीय योगेश, 15 वर्षीय अनु, 60 वर्षीय महेश चंद हैं।

chat bot
आपका साथी