उम्मीदों की रोशनी पर अफसरशाही का पहरा

अभी तक तालाब चौराहा ओवरब्रिज पर लाइटों को नहीं किया गया है चालू आक्रोशित जनता बैरियर हटाकर पहले ही कर चुकी है पुल चालू चल रहे हैं वाहन।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 01:48 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 01:48 AM (IST)
उम्मीदों की रोशनी पर अफसरशाही का पहरा
उम्मीदों की रोशनी पर अफसरशाही का पहरा

जासं, हाथरस : लंबे अर्से के बाद जैसे तैसे तालाब ओवरब्रिज तो चालू हो गया, लेकिन अभी तक पुल के दोनों ओर लगी लाइटें चालू नहीं हुई हैं। रात भर पुल पर भारी वाहनों के चलने से खतरा बढ़ जाता है। पुल पर लाइट न जलने से लोगों में निराशा है। कहा जा रहा है कि पुल का काम अभी पूरा नहीं हुआ है।

जनता ने शुरू करवाया था पुल : तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज चालू हो गया है। पुल का 25 अगस्त को विधिवत शुभारंभ प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह को करना था, लेकिन 24 अगस्त की रात को अचानक स्थगित कर दिया गया। 25 को पुल का शुभारंभ न होने पर लोगों में पुल को चालू करने के लिए बेताबी थी। पुल के उद्घाटन के इंतजार में बैरियर के अलावा पत्थर भी रख दिए थे। इस बीच लोगों की प्रतिक्रिया शुरू हो गई थी। लोग सड़क पर आ गए और उन्होंने रात में ही पुल को आवागमन के लिए खोल दिया, लेकिन लाइट अभी तक चालू नहीं हो पाई हैं। बोले लोग

पुल को चालू तो कर दिया है, लेकिन लाइट अभी तक नहीं जलाई जा रही हैं। रात के वक्त इस पुल पर चलने में दिखाई नहीं देता है। लाइटों को जल्दी चालू करना चाहिए।

विपिन जब से पुल चालू हुआ है, दोनों ओर से आवागमन सरल हो गया है। शहर आने-जाने में जाम का सामना नहीं करना पड़ता है। लाइट और जल जाएं तो अच्छा रहेगा।

आशुतोष मैं लंबे समय से इस पुल पर चलने का इंतजार कर रहा था। अब पुल पर चलने का मौका मिला है। पुल की लाइट जल जाएं तो सुंदरता बढ़ जाएगी।

राघव पुल पर पेंटिग का काम होना है। लाइट जलवाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही लाइट जलवाई जाएंगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी बात हो चुकी है।

अनिल कुमार, ईओ नगर पालिका

chat bot
आपका साथी