बसपा के पदाधिकारियों के पुतले फूंके

अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क तमनागढ़ी पर बसपा कार्यकर्ताओं ने मंडल कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा का निष्कासित नेता बंटी भैया के नेतृत्व में पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM (IST)
बसपा के पदाधिकारियों के पुतले फूंके
बसपा के पदाधिकारियों के पुतले फूंके

जासं, हाथरस : अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क तमनागढ़ी पर बसपा कार्यकर्ताओं ने मंडल कोऑर्डिनेटर सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा का निष्कासित नेता बंटी भैया के नेतृत्व में पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि ये लोग पार्टी को कमजोर करने में लगे हुए हैं और मंगलवार को सतीश चंद्र मिश्रा अलीगढ़ में आए थे और आगरा से अलीगढ़ हाथरस होकर गए थे। बसपा जिलाध्यक्ष ने बयान दिया कि सतीश चंद्र मिश्रा व्यस्तता के कारण नहीं आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष झूठ बोल रहे हैं। कार्यकर्ता सतीश चंद्र मिश्रा के कार्यक्रम में जाकर इन कोऑर्डिनेटरों का विरोध करना चाहते थे। इसकी तैयारी बसपा नेता बंटी भैया के नेतृत्व में दो दिन से चल रही थी, लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर उदयवीर सिंह प्रधान, दिनेश भारती, अजय, महेंद्र सिंह नेताजी, राजा बाबू चौहान, बबलू चौधरी सेक्टर अध्यक्ष, दीपक कुमार, मनोज कुमार, रामपाल सिंह गौतम, देवेंद्र सिंह गौतम, अजीत शर्मा मौजूद थे। नए मतदाता बनाने पर जोर देगा रालोद

जासं, हाथरस : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रालोद की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर नए मतदाता बनाने पर जोर दिया गया। बूथ स्तर पर 15 कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई जाएंगी। जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी ने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जल्द बूथ कमेटी बनाई जाएं। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से हर महीने मासिक बैठक करने के निर्देश दिए।

अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि अधिक से अधिक वोट बनवाए जाएं। जिला संयोजक ईशान चौधरी ने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय कार्यकर्ताओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह धनगर व जिला सचिव मनोज चौधरी को बनाया गया। संचालन जिला महासचिव सूरजपाल सिंह ने किया। इस मौके पर आशीष चौधरी, यथार्थ चौधरी, रमेश ठेनुआ, प्रवीन पोनिया, महीपाल सिंह, केपी सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी