बसपा में घमासान, जिलाध्यक्ष को हटाया

जिला पंचायत सदस्यों की सूची को लेकर बसपा में घमासान हो गया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष को बदल दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 12:04 AM (IST)
बसपा में घमासान, जिलाध्यक्ष को हटाया
बसपा में घमासान, जिलाध्यक्ष को हटाया

जासं, हाथरस : जिला पंचायत सदस्यों की सूची को लेकर बसपा में घमासान हो गया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष बनी सिंह द्वारा जारी की गई 10 सदस्यों की अंतिम सूची को लेकर देर रात तक हंगामा मचा रहा। इस घमासान के चलते जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। दिनेश देशमुख को जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बनी सिंह द्वारा जारी की गई सूची को फर्जी बताया है।

बसपा के जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने तीन दिन पहले आठ वार्डों के सदस्यों के नामों की सूची जारी की थी। इसके बाद पांच और वार्डों के सदस्य घोषित किए। शनिवार शाम को जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव की ओर से जारी अंतिम सूची में 10 सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। इसमें दो सीटों पर प्रत्याशियों को भी बदला गया था। वार्ड 11 से गेंदा लाल चौधरी के बेटे पंकज चौधरी की टिकट काटकर आशीष कुमार को प्रत्याशी बनाया गया, वहीं वार्ड पांच से अंजू बघेल की जगह शशि देवी पत्नी रनवीर बघेल का नाम शामिल गया। वहीं, वार्ड नंबर छह से प्रवीन लता कौशिक पत्नी संजय कौशिक, वार्ड सात से विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया, वार्ड 10 से राधा सिंह जाटव पत्नी बनी सिंह जाटव, वार्ड 12 से पंकज प्रेमाकर, वार्ड 13 से रजनी चौधरी पत्नी राहुल चौधरी, वार्ड 14 से मधु चौधरी पत्नी बबलू चौधरी, वार्ड 15 से ईश्वरी देवी, वार्ड 16 से सुखवीर सिंह बघेल, वार्ड 19 से पूनम बधौतिया पत्नी शिव कुमार खुटाला, वार्ड 21 से गायत्री बघेल पत्नी राकेश कुमार बघेल को प्रत्याशी बनाया गया था। इसी के बाद से ही सूची को लेकर बखेड़ा शुरू हो गया। देर रात जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव को हटा दिया गया है। मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली की ओर से पत्र जारी कर जिलाध्यक्ष को बदलने की घोषणा की गई। मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़-आगरा मंडल सूरज सिंह ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है।

chat bot
आपका साथी